अफसर-नेता गठजोड़ का एक नजारा बुधवार को गाजियाबाद स्थित हरसांव पुलिस लाइंस के मैदान में देखने को मिला। एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव और ओमप्रकाश सिंह हेलीकाप्टर से यहां पहुंचे तो किनारे खडे़ एआरटीओ शेरसिंह यादव लपककर उनके पास पहुंचे और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। (रिपोर्ट: डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद)
विज्ञापन
तस्वीरें देखिए कैसे सत्ता के सामने झुक गया अफसर, छुए पैर
2 of 6
इससे मौजूद अन्य अधिकारी, स्थानीय नेता भी हक्के-बक्के रह गए। पैर छूने की वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई। मामला मीडिया में उछला तो एआरटीओ पूरे मामले से ही पलट गए। उनका कहना था कि कार्यक्रम में वह गए ही नहीं थे।
विज्ञापन
तस्वीरें देखिए कैसे सत्ता के सामने झुक गया अफसर, छुए पैर
3 of 6
बसपा सुप्रीमो मायावती के पैर छुए जाने की आलोचना करने वाले सपाई भी इसमें कम नहीं हैं। बुधवार को पुलिस लाइंस में जो हुआ उससे तो यही लगता है। वीडियो में साफ है कि सत्ता के नजदीक होने का दावा करने वाले एआरटीओ प्रवर्तन शेर सिंह यादव ने हैलीपैड पर ही पहले शिवपाल यादव और फिर ओमप्रकाश सिंह के पैर छुए।
तस्वीरें देखिए कैसे सत्ता के सामने झुक गया अफसर, छुए पैर
4 of 6
हालांकि बाद में उन्हें अहसास हुआ कि मीडिया कवरेज कर रही है। इसके बाद वह चुपचाप ही हेलीकाप्टर के पीछे की ओर चले गए। कुछ ही देर में एआरटीओ के पैर छूने का क्लिप और फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
तस्वीरें देखिए कैसे सत्ता के सामने झुक गया अफसर, छुए पैर
5 of 6
परिवहन विभाग के अफसरों के साथ ही इसकी सपा में भी आलोचना हो रही है। विभागीय सूत्रों की मानें तो परिवहन मंत्री ने इस मामले की रिपोर्ट तलब की है। परिवहन विभाग के अफसर इसकी भी जांच कर रहे हैं कि बिना ड्यूटी लगाए एआरटीओ राजनीतिक आयोजन में कैसे पहुंचे?
तस्वीरें देखिए कैसे सत्ता के सामने झुक गया अफसर, छुए पैर
6 of 6
आरटीओ मयंक ज्योति के मुताबिक हमें कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के आने की जानकारी नहीं थी। कार्यक्रम में हमारे यहां से किसी की ड्यूटी भी नहीं थी। इससे ज्यादा और कुछ नहीं कहना। वहीं समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र चौहान के मुताबिक शेर सिंह यादव हैलीपैड पर मौजूद थे और मंत्रीजी से मिले थे। वह अपनी गाड़ी से गेस्टहाउस भी गए थे।