सेक्टर- 63 स्थित ए ब्लॉक में मंगलवार रात मोबाइल पावर बैकअप सिस्टम बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई। कंपनी का दावा है कि आग लगने से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
तस्वीरें: आग से कंपनी हुई खाक, करोड़ों का नुकसान
2 of 5
दमकल कर्मियों ने 5 गाड़ियों की मदद से करीब तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया। एफएसओ मामचंद बड़गुर्जर ने जांच में आग की वजह शॉट सर्किट होना बताया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: आग से कंपनी हुई खाक, करोड़ों का नुकसान
3 of 5
सेक्टर- 63 के ए-181 स्थित कंपनी में पावर बैंक, इलेक्ट्रानिक्स और कंप्यूटर से संबंधित सामान बनाने और पैक किए जाते हैं। 4 मंजिला बिल्डिंग के प्रथम तल पर ऑफिस और ग्राउंड फ्लोर पर गोदाम है।
तस्वीरें: आग से कंपनी हुई खाक, करोड़ों का नुकसान
4 of 5
अकाउंट ऑफिसर मोनिका के अनुसार मंगलवार देर शाम कंपनी बंद होने के बाद केवल सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर थे। देर रात आग लगने पर गार्ड ने सूचना पुलिस और फायर कंट्रोल रूम को दी थी। आग से ऑफिस और गोदाम पूरी तरह से जल गया। कंपनी में मोबाइल चार्ज करने वाले पावर बैंक, कंप्यूटर हार्ड डिस्क व अन्य इलेक्ट्रानिक सामान बनाए जाते हैं।
साथ ही इनकी पैंकिंग का काम भी होता है। चार मंजिला कंपनी के प्रथम तल पर गोदाम व दूसरे तल पर आफिस है। मोनिका का दावा है कि डेढ़ लाख पावर बैक बुधवार को डिलीवर होने थे जो जल कर राख हो गए। करीब चार करोड़ का नुकसान कंपनी को हुआ है।