फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत की कहानी: बाघों को एहसास नहीं था कि मैं पेड़ पर हूं, उन्हें पता चल जाता तो जिंदा न बचता...

Wed, 14 Jul 2021 05:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के दियोरिया रेंज के जंगल में पूरनपुर-दियोरिया मार्ग पर बाघ के हमले में रविवार रात साढ़े आठ बजे के करीब बाइक सवार कस्बा दियोरिया निवासी 27 वर्षीय कंधई और 22 वर्षीय सोनू की मौत हो गई, जबकि तीसरे साथी 23 वर्षीय विकास उर्फ दिक्षु ने पेड़ पर चढ़कर खुद को बचाया। पूरी रात वह पेड़ पर बैठा रहा। तीनों युवक कंधई के ससुराल शाहजहांपुर के जलालपुर से लौट रहे थे। सोमवार सुबह छह बजे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो घटना का पता चला। सूचना पर ग्रामीण, वन विभाग और पुलिस अफसर वहां पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाघ हमले की घटना में एक मात्र जीवित बचे विकास उर्फ दिक्षु ने पेड़ पर चढ़कर तो अपनी जान तो बचा ली। मगर उसके चेहरे पर साथियों की मौत और बाघ का खौफ देखा जा सकता है। विकास ने बताया कि बाघ ने उसके सिर पर पंजे से प्रहार किया था, मगर हेलमेट से उसकी जान बच गई। सुबह पेड़ से उतरने के बाद वह बोलने की स्थिति में नहीं था। करीब दो बजे के बाद उसने आंखों देखी बताई। 
विज्ञापन

2 of 8
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बिलसंडा ब्लॉक के गांव दियोरिया निवासी विकास उर्फ दिक्षु ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे गांव के कंधई लाल ने उससे कहीं बाहर चलने की बात कही थी। इस पर वह, कंधई और गांव का ही सोनू एक ही बाइक पर सवार होकर पहले अपनी एक रिश्तेदारी में गए और उसके बाद शाहजहांपुर के पुवायां के जलालपुर में कंधई लाल की ससुराल पहुंचे। शाम होते ही तीनों गांव दियोरिया के लिए चल दिए। 
 
विज्ञापन

3 of 8
pilibhit tiger attack - फोटो : अमर उजाला।
घुंघचाई-दियोरिया मार्ग पर दियोरिया जंगल के पास पहुंचते ही वन चौकी पर एक वनकर्मी ने बाइक को रोककर आगे बाघ होने की बात कही थी, मगर जल्दी गांव पहुंचने के चलते हम तीनों आगे बढ़ गए। बाइक जंगल के अंदर करीब 15 मिनट ही चली होगी कि मार्ग के एक साइड में दो बाघ बैठे दिखाई दिए। हड़बड़ाहट में बाइक बाघों से कुछ दूरी पर रोक ली। इसके बाद जब संभल पाते कि एक बाघ ने बाइक पर छलांग लगा दी। 
 

4 of 8
pilibhit tiger attack - फोटो : अमर उजाला।
जिससे बाइक समेत हम तीनों गिर पड़े। बाइक सोनू चला रहा था, जबकि सबसे पीछे मैं हेलमेट लगाए बैठा हुआ था। इसी बीच दूसरे बाघ ने मेरे सिर पर पंजे से वार किया, लेकिन हेलमेट लगा होने के कारण मैं बच गया और भागने लगा।
विज्ञापन

5 of 8
जंगल में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
कुछ ही दूरी पर एक पेड़ पर मैं चढ़ गया, जबकि सोनू और कंधई रोड पर दौड़ने लगे। पीछे से बाघों ने दौड़ना शुरू कर दिया। एक बाघ ने सबसे पहले सोनू पर हमला कर उसे मार डाला।
 
विज्ञापन

6 of 8
इसी पेड़ पर चढ़कर बचाई जान - फोटो : अमर उजाला
 इसी बीच कंधई भी मौका पाकर एक पेड़ पर चढ़ ही रहा था कि बाघ ने उसे भी नीचे खींचकर मार डाला। डर के कारण मैंने अपनी आंखें बंद कर ली और चुपचाप पेड़ पर बैठा रहा। इस बीच बाघ पूरी रात वहीं मंडराते रहे। गनीमत यह रही है कि बाघों को यह एहसास नहीं हुआ कि मैं पेड़ पर हूं। अगर उन्हें पता चल जाता तो मैं भी जिंदा नहीं बच पाता। 
 
विज्ञापन

7 of 8
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
मैंने पूरी रात जागकर पेड़ पर काटी। सुबह कुछ लोग उधर से गुजरे तो मैंने उन्हें आवाज दी। जब वह लोग पास आए तो मैंने उन्हें पूरी बात बताई। उन लोगों ने हिम्मत बंधाई तब मैं पेड़ से नीचे उतरा और इन्हीं लोगों के साथ घर आ गया।
विज्ञापन

8 of 8
मौके पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद बेहद डरे सहमे विकास ने बताया कि वह बहुत कम ही जंगल मार्ग से गया। मैं खुद जिंदा कैसे हूं, मुझे खुद विश्वास नहीं हो रहा है। रात का माजरा देख मुझे यकीन हो गया था कि यह बाघ मुझे भी ढूंढकर मार देंगे, मगर ऊपर वाले ने मुझे बचा लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें