फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Rain: प्रदेश में बारिश से तबाही, हर तरफ पानी ही पानी, 24 घंटों में हुई 17 की मौत, कई घायल

Fri, 16 Sep 2022 03:45 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
लखनऊ में बारिश से तबाही - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में मानसून ने फिर वापसी की है। पूरे प्रदेश में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है तो कहीं रुक-रुक कर पानी बरस रहा है। बारिश के कारण विभिन्न जिलों में हुए हादसों में 24 घंटों में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। लखनऊ में शुक्रवार तड़के एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई वहीं उन्नाव में भी एक कच्चे मकान की छत ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो भाई और एक बहन हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
लखनऊ में बारिश से तबाही - फोटो : amar ujala
बारिश के कारण हुए हादसों में मरने वालों के प्रति प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में बिजली के खंभे के पास भरे पानी में उतरे करंट की चपेट में आने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उन्नाव में पीड़ित परिवार को पक्का आवास भी मिलेगा। आवास बनने तक उनके रहने और खाने की व्यवस्था कर प्रशासन की ओर से की जाएगी।

बारिश के कारण प्रदेश के हर बड़े शहर में जलभराव की समस्या हो गई है। स्कूल और कार्यालयों में कार्य प्रभावित हुआ है। गोरखपुर में घरों के अंदर पानी चल रहा है। पानी में सोफा, कुर्सी, बेड, फ्रिज सब आधे डूबे हुए हैं। लोगों को ना घर में ना बाहर कोई ठिकाना नहीं है। जिलों का प्रशासन बार-बार लोगों से बिना जरूरी काम के बाहर नहीं निकलने का आह्वान कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
लखनऊ में बारिश से तबाही - फोटो : amar ujala
लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब ने गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर जाकर जलभराव का जायजा लिया। इस दौरान सड़क पर घुटनों तक बहते पानी के बीच वे एक हाथ में चप्पल पकड़े और दूसरे हाथ से एक कर्मी का हाथ पकड़कर सहारा लेकर विभिन्न इलाकों में जलभराव का जायजा ले रही हैं। 

4 of 7
लखनऊ में बारिश से तबाही - फोटो : amar ujala
कानपुर में जलभराव होने से अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। इसमें एक युवक की जूही खलवा पुल के नीचे पानी में डूबने से मौत हुई। तो वहीं, दूसरे का शव परमपुरवा के नाले में उतराता मिला। दोनों शवों की शिनाख्त की जा रही है। लखनऊ और झांसी में जिला प्रशासन ने देर रात जिला के 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी या प्राइवेट स्कूलो में अवकाश रखने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

5 of 7
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
पिछले 24 घंटे में गोरखपुर और बस्ती मंडल के जिलों में झमाझम बारिश हुई है। गोरखपुर में 158 मिलीमीटर, महराजगंज में 90, देवरिया में 81.4, सिद्धार्थनगर में 70.2, संतकबीरनगर में 52, कुशीनगर में 34.15 और बस्ती में 27 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

6 of 7
घरों में घुसा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला।
देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौतम चक मठिया में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे बिजली गिरने से बरामदे में बैठे मंकेश चौहान के दो वर्षीय बेटे अभी की मौत हो गई। वहीं, कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिरसिया दीक्षित गांव में सुबह 11 बजे बिजली गिरने से महिला व किशोरी झुलस गईं। शाम करीब पांच बजे हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव में बिजली गिरने से 12 लोग झुलस गए। सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र में मकान गिरने से एक मासूम की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। डीएम ने पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। इससे पहले गुरुवार को झांसी के पूंछ में फसल खराब होने से सदमे में आए किसान की मौत हो गई, जबकि ललितपुर में फसल को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें