फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों की तरह बदलीं पत्नी: सात बार लिए सात फेरे, आठवीं शादी की थी तैयारी, तलाकशुदा महिलाओं को बनाता था निशाना

Sat, 03 Sep 2022 10:41 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
ग्रेनो में तलाकशुदा महिला संग धोखाधड़ी - फोटो : अमर उजाला
तलाकशुदा महिलाओं से शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। ग्रेनो वेस्ट निवासी महिला ने पति पर धोखा देकर उससे सातवां विवाह करने व आठवें विवाह के लिए मेट्रीमोनियल साइट पर विज्ञापन देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोपी की पहली पत्नी की बेटी पर भी उसका साथ देने का आरोप है। पीड़िता ने ट्वीट के जरिये और लिखित शिकायत देकर बिसरख कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पति और बेटी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी अब भी फरार है।
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
मूलरूप से आंध्रप्रदेश निवासी महिला ने बताया कि वह एक कंपनी में प्रबंधक निदेशक के सहायक पद पर कार्यरत है। उसका पहले पति से तलाक हो चुका है और वह पांडव नगर दिल्ली में रहती थी। उसका मेट्रीमोनियल साइट पर वर्ष 2019 में आरोपी पति से संपर्क हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
आरोपी ने महिला को बताया था कि उसकी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। तीन जून 2020 को महिला और आरोपी ने एक मंदिर में विवाह कर लिया। आरोपी महिला को लेकर ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में रहने लगा। इसी बीच आरोपी के परिवार के ही एक युवक ने महिला को बताया कि वह उसकी सातवीं पत्नी है।

ये भी पढ़ें- NCR की तर्ज पर गठित होगा SCR: राजधानी लखनऊ से सटे ये होंगे शामिल, सीएम योगी ने दिए निर्देश

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
इस संबंध में उसने अपने पति से पूछा तो उसने जवाब दिया कि क्या हुआ बीवी तो हो न। इस पर भी वह चुप रही, लेकिन आरोपी ने आठवां विवाह करने के लिए वेबसाइट पर विज्ञापन दिया तो वह विरोध करने लगी। पुलिस से शिकायत कर इस विज्ञापन को वेबसाइट से हटवा दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
हालांकि महिला के पास इसका स्क्रीनशॉट मौजूद है। महिला ने कहा कि तलाकशुदा महिलाओं को जाल में फंसाकर रुपये ऐंठकर धोखा देता है।
विज्ञापन

6 of 7
बिसरख कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो
कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगाकर बनाई आपत्तिजनक वीडियो 
आरोप है कि आरोपी और उसकी बेटी ने महिला के कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। आरोपी इस वीडियो को दिखाकर कोर्ट में पेश कर तलाक की धमकी देने लगे। महिला के फिर से विरोध करने पर 15 जून को उसे बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद उसे 26 जून को घर से निकाल दिया। इसके बाद से पीड़िता न्याय की मांग कर रही है। बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
पूर्व पीड़िताओं से संपर्क साध रही महिला
पीड़िता का कहना है कि उसने पूर्व में आरोपी के उत्पीड़न की शिकार हुई महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। एक महिला उसके संपर्क में आई है और वह भी आरोपी के खिलाफ बयान देने के लिए तैयार है। अन्य पीड़िताओं से भी वह संपर्क साधने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें