फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shrikant Tyagi: पुलिस के शिकंजे में आते ही निकली गालीबाज त्यागी की हेकड़ी, कहा- वह महिला मेरी बहन जैसी

Wed, 10 Aug 2022 10:52 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 10
Shrikant Tyagi - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गालीबाज श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसकी सारी हेकड़ी निकल गई दिखती है। उसने मंगलवार को कहा कि वह महिला उसकी बहन जैसी है।उसने कहा कि मेरी राजनीति समाप्त करने के लिए यह साजिश रची गई थी। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि महिला के साथ की गई अभद्रता के लिए वह खेद जताता है। उससे आवेश में गलती हो गई।

श्रीकांत त्यागी को मेरठ के परतापुर से गिरफ्तार किया गया था। वह कोर्ट में सरेंडर करने के प्रयास में था। इसके लिए उसने कोर्ट में आवेदन भी किया था। गिरफ्तारी के बाद त्यागी को सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय लाया गया। एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लुकसर स्थित जिला कारागार में भेज दिया गया।
विज्ञापन

2 of 10
श्रीकांत त्यागी - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले नोएडा पुलिस आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना वाले दिन हमारी टीम को एक वीडियो की जानकारी मिली थी, जिसका त्वरित संज्ञान लिया गया। हमारी टीम ने संबंधित एसएचओ को उस वीडियो की जानकारी दी और उस परिवार से संपर्क करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यह पांच तारीख की घटना थी। पुलिस ने पीड़ित से संपर्क किया और केस दर्ज किया। इसके साथ ही आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

3 of 10
आरोपी श्रीकांत त्यागी - फोटो : अमर उजाला

जरूरत पड़ने पर 12 टीमों का गठन किया

पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहले आठ टीमों का गठन किया गया था। जिसमें महिला सुरक्षा अधिकारी भी थीं। इसके बाद बड़ी टीम का गठन किया गया। जरूरत पड़ने पर 12 टीमों का गठन किया गया। इसके साथ ही मुख्य आरोपी का लगातार पीछा किया गया। आरोपी यूपी की सीमाओं से बाहर भी गया। हमारी टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की भी मदद ली।

4 of 10
श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विवाद की जड़ वो जमीन थी

पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपी श्रीकांत त्यागी बहुत शातिर तरीके से खुद को बचाने में लगा था। हमारी टीमों ने सतर्कता के साथ उसे मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। विवाद की जड़ वो जमीन थी जिस पर पेड़ लगाने को लेकर आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता की थी।
विज्ञापन

5 of 10
आरोपी श्रीकांत त्यागी, नकुल त्यागी - फोटो : अमर उजाला

लगातार स्थान बदलता रहा त्यागी

पुलिस आयुक्त ने कहा कि घटना के बाद आरोपी ने सबसे पहले एयरपोर्ट की तरफ जाने की कोशिश की थी। लेकिन घटना का वीडियो काफी वायरल हो चुका था, जिस वजह से आरोपी मेरठ पहुंचा और अगले दिन यानी कि शनिवार को हरिद्वार पहुंचा। वहां से रविवार को वापस यूपी की सीमा में प्रवेश किया। रविवार शाम को मेरठ, मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में इसकी सक्रियता देखी गई। इस दौरान इसने न केवल खुद को छुपाया बल्कि लगातार स्थान बदलता रहा। पुलिस को चकमा देने के लिए शातिर वाहन भी बदलता रहा।
विज्ञापन

6 of 10
नोएडा पुलिस के आयुक्त आलोक सिंह ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद मीडिया को दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला

गाड़ियों के नंबर '001' के लिए लाखों रुपये खर्च किए

पुलिस आयुक्त ने कहा कि हमारी टीमें इसकी हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए थीं। नकुल त्यागी, संजय, ड्राइवर राहुल इसके मुख्य साथी हैं। ये सभी त्यागी के साथ लंबे समय से जुड़े हुए थे। पुलिस आयुक्त कहा कि इसके पास पांच वाहन मिले हैं, सभी के सीरियल नंबर में 001 कॉमन है। आरोपी ने सभी गाड़ियों के नंबर के लिए लाखों रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

7 of 10
shrikant tyagi latest news in hindi - फोटो : अमर उजाला

गाड़ी पर लगा स्टीकर स्वामी प्रसाद मौर्य से मिला

आरोपी की गाड़ी पर विधायक को मिलने वाला स्टीकर लगा है। उसका कहना है कि यह स्टीकर उसे स्वामी प्रसाद मौर्य से मिला था। पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा रही है।

8 of 10
shrikant tyagi - फोटो : अमर उजाला

गनर मामले की भी जांच की जा रही

पुलिस आयुक्त ने कहा कि अभी तक पांच गाड़ियां बरामद हुई हैं, जिनमें दो फॉर्च्यूनर, दो सफारी और एक होंडा सिविक है। कुछ गाड़ियां इसके और कुछ इसकी पत्नी के नाम पर हैं। इसको गाजियाबाद से मिले गनर मामले की भी जांच की जा रही है।

9 of 10
shrikant tyagi - फोटो : अमर उजाला

श्रीकांत ने महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमकाया

ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी (Grand Omaxe Society) में रहने वाले श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया था। महिलाओं ने श्रीकांत त्यागी पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमकाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

10 of 10
shrikant tyagi - फोटो : अमर उजाला

रविवार रात को श्रीकांत के गुर्गों ने किया था सोसाइटी में उपद्रव

रविवार रात को श्रीकांत के गुर्गों ने सोसाइटी में जाकर उपद्रव मचाया था। स्थानीय लोगों ने उनमें से छह लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने सोसाइटी में जाकर आरोपियों को पकड़ने की मांग करते हुए पुलिस से तीखी बहस की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें