फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे हत्थे चढ़ा गालीबाज नेता: 150 CCTV और 25 होटलों को पुलिस ने खंगाला, श्रीकांत ने इन छह शहरों में काटी फरारी

Wed, 10 Aug 2022 10:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
नोएडा के सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने का आरोपी कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पुलिस को चकमा देने के लिए छह शहरों में छिपता रहा। जब उसने सिम बदलकर पत्नी व वकील से संपर्क किया तो पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। फरारी के दौरान आरोपी लगातार मोबाइल, सिम व नेटवर्क से लेकर शहर बदल रहा था। मोबाइल से बात कर पहाड़ी क्षेत्र के नो नेटवर्क जोन में चला जाता था। आरोपी मेरठ में दो दिन से छिपा हुआ था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने विभिन्न शहरों के 150 सीसीटीवी खंगाले और 25 से अधिक होटलों में दबिश दी। महिला से अभद्रता के बाद श्रीकांत का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और पुलिस पीछे लग गई तो वह सबसे पहले लखनऊ जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, लेकिन मीडिया में मामला उछला तो मेरठ चला गया। छह अगस्त को यहां से मुजफ्फरनगर होते हुए वह हरिद्वार व ऋषिकेश पहुंच गया। 
विज्ञापन

2 of 8
श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
सात अगस्त को वह वापस उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल हुआ और मोबाइल व सिम बदल लिया। सात अगस्त को ही वह मेरठ, मुजफ्फरनगर व बागपत में रहा, लेकिन रात में मेरठ आ गया। पुलिस के पास श्रीकांत की लोकेशन की पहली फुटेज सात अगस्त को मिली थी। शाम को उसकी कार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर परतापुर इलाके में काशी टोल प्लाजा के पास सीसीटीवी में कैद हुई।
विज्ञापन

3 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी श्रीकांत त्यागी - फोटो : अमर उजाला
करीब 15 मिनट की दूरी पर नोएडा पुलिस भी मौजूद थी। पुलिस ने पीछा शुरू किया तो श्रीकांत की लोकेशन परतापुर थाने के सामने से होती हुई रिठानी गांव तक मिली। इसके बाद कार मेरठ बाइपास की सुशांत सिटी के नजदीक गई। इसके बाद श्रीकांत का पता नहीं चला। श्रीकांत मेरठ में कंकरखेड़ा इलाके में श्रद्धापुरी में एक मकान में छिप कर रहा। अब पुलिस मकान मालिक व अन्य लोगों का पता लगा रही है।

4 of 8
shrikant tyagi - फोटो : अमर उजाला
सात घंटे तक हुई पत्नी से पूछताछ
सोमवार देर रात श्रीकांत ने पत्नी व वकील से संपर्क किया तो पुलिस को भनक लग गई। सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस पत्नी को थाने ले आई। पत्नी से करीब सात घंटे तक पूछताछ हुई और पुलिस ने मोबाइल की जांच की। इस दौरान कुछ और भी नंबर सामने आए, जिससे श्रीकांत व सहयोगी फोन कर रहे थे। इसके बाद लोकेशन के आधार पर पुलिस मेरठ पहुंची और श्रीकांत को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद श्रीकांत को मेरठ के परतापुर थाने में लाया गया। यहां से उसे नोएडा पुलिस अपने साथ ले आई।
विज्ञापन

5 of 8
श्रीकांत त्यागी - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी में एसीपी पीपी सिंह की अहम भूमिका
श्रीकांत पुलिस को चकमा देते हुए वकील के माध्यम से अदालत में आत्मसमर्पण की तैयारी में जुटा था। नोएडा कमिश्नरेट में तैनात एसीपी पीपी सिंह व अन्य अधिकारी वकीलों के संपर्क में थे। वकील चाहते थे कि श्रीकांत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दे, लेकिन नोएडा पुलिस हर कीमत पर गिरफ्तार करना चाहती थी। चर्चा है कि एसीपी के परिचित के माध्यम से नोएडा पुलिस मेरठ के श्रद्धापुरी के मकान तक पहुंच गई, जहां श्रीकांत छिपा था।
विज्ञापन

6 of 8
shrikant tyagi - फोटो : अमर उजाला
शरण देने वालों पर पुलिस की नजर
फरारी के दौरान श्रीकांत की कई लोगों ने मदद की। सबसे पहले उसका चालक राहुल अपने साथ घटना के दिन ही ले गया। इसके बाद नकुल त्यागी व संजय ने मदद की। कई रसूखदार लोगों ने भी उसे भागने व छिपने में सहायता की। इसमें कई लोग सत्ताधारी पार्टी से जुड़े हुए हैं। इस कारण पुलिस भी ऐसे शरण देने वाले लोगों के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बोल रही है।
विज्ञापन

7 of 8
shrikant tyagi - फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने कॉमन एरिया में श्रीकांत के कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद श्रीकांत ने महिला से अभद्रता करते हुए उसे धक्का दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद श्रीकांत के कुछ गुर्गों ने रविवार रात सोसाइटी में घुसकर हंगामा किया था। 
विज्ञापन

8 of 8
भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला से की अभद्रता - फोटो : अमर उजाला
घटनाक्रम
5 अगस्त: सोसाइटी में महिला से अभद्रता की। वीडियो हुआ वायरल।
6 अगस्त : पुलिस ने श्रीकांत की लग्जरी कारें सीज की। दो केस दर्ज।
7 अगस्त : श्रीकांत के गुर्गे सोसाइटी में घुसे हंगामा किया। एसओ समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित।
8 अगस्त : श्रीकांत पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित।
9 अगस्त : नोएडा पुलिस ने मेरठ से श्रीकांत को गिरफ्तार किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें