प्रधानमंत्री मोदी ने आज शनिवार को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। साढ़े चार वर्षों में 11,200 करोड़ रुपये की लागत से पहला चरण पूरा हुआ है। इसका सपना वर्ष 2001 में देखा गया था।
करीब साढ़े चार वर्ष पहले 25 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर में जिस एयरपोर्ट की नींव रखी थी, उसका उद्घाटन शनिवार को किया। साढ़े चार वर्षों में पहला चरण 11,200 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का सपना वर्ष 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की प्रदेश सरकार के समय ही देखा गया था। हवाई अड्डे के लिए 25 वर्षों की जद्दोजहद चलती रही। वर्ष 2001 में नोएडा से जेवर क्षेत्र आने के लिए लोगों को सिरसा, बिलासपुर, दनकौर, रबूपुरा के संकरे रास्ते से घंटों में सफर करना पड़ता था। अब जेवर हवाई उड़ान भरने को तैयार है।
विज्ञापन
2 of 15
noida airport inauguration
- फोटो : पीटीआई
29 नवंबर 2019 को स्विट्जरलैंड की कंपनी को मिला टेंडर
मुख्य रूप से वर्ष 2019 से इस बड़ी परियोजना का मुख्य सफर शुरू हुआ। 29 नवंबर 2019 को स्विट्जरलैंड की ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण का टेंडर मिला।
विज्ञापन
3 of 15
noida airport inauguration
- फोटो : पीटीआई
7 अक्तूबर 2020 को रियायत समझौते पर हस्ताक्षर
7 अक्तूबर 2020 को उत्तर प्रदेश सरकार ने हवाई अड्डे पर काम शुरू करने के लिए रियायत समझौते पर हस्ताक्षर किए। 18 दिसंबर 2020 को ज्यूरिख इंटरनेशनल और उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आधिकारिक एयरपोर्ट नाम के रूप में स्वीकार किया। इसके साथ ही इसके लोगो का अनावरण हुआ।
4 of 15
noida airport inauguration
- फोटो : पीटीआई
1 मार्च 2021 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) ने प्रदेश सरकार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। 30 अगस्त 2021 को यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की मास्टरप्लान पर अंतिम मंजूरी मिली।
विज्ञापन
5 of 15
noida airport inauguration
- फोटो : पीटीआई
25 नवंबर 2021 को पीएम मोदी के हाथों शिलान्यास
25 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास किया। 3 जून 2022 को एनआईए ने टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को ईपीसी ठेकेदार के रूप में चयन किया। टाटा कंपनी ने निर्माण शुरू किया। 28 नवंबर 2022 को हवाई अड्डा परिसर पर रोजेट होटल खोलने के लिए अनुबंध हुआ।
विज्ञापन
6 of 15
Noida Airport Inauguration
- फोटो : पीटीआई
10 फरवरी 2023 को एनआईए ने मल्टी-मॉडल कार्गो हब विकसित करने के लिए एयर इंडिया एसएटीएस (एआईएसएटीएस) का चयन किया। 80 एकड़ भूमि पर बना कार्गो हब देश के विनिर्माण केंद्रों से आने-जाने के लिए त्वरित, सुविधाजनक और अंतर-मॉडल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
विज्ञापन
7 of 15
Noida Airport Inauguration
- फोटो : पीटीआई
डिजियात्रा के लिए कंपनी से हुआ करार
16 मई 2023 को एमाडेस कंपनी के साथ विश्व स्तरीय यात्री डिजिटल प्रणाली (पीपीएस) प्रदान करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते में सामान्य उपयोग के लिए चेक-इन, बोर्डिंग, सामान मिलान और डिजियात्रा सक्षम बायोमेट्रिक सुविधाएं के लिए करार हुआ।
8 of 15
Noida Airport Inauguration
- फोटो : पीटीआई
नोएडा एयरपोर्ट को मिला डीएक्सएन कोड
27 सितंबर 2023 को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का आधिकारिक आईएटीए कोड डीएक्सएन मिला। 26 अक्तूबर को ताज सैट्स ग्रुप के साथ इनफ्लाइट किचन के निर्माण के लिए साझेदारी हुई।
9 of 15
Noida Airport Inauguration
- फोटो : पीटीआई
इन एयरलाइन से हुआ करार
24 नवंबर 2023 को इंडिगो एयरलाइन, 30 जनवरी 2024 को अकासा एयरलाइन के साथ समझौता हुआ।
12 अप्रैल 2024 को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने ग्राउंड हैंडलिंग सेवाओं के लिए बर्ड ग्रुप का चयन किया।
17 अप्रैल 2024 को बीपीसीएल पियाला से हवाई अड्डे तक एटीएफ पाइपलाइन का निर्माण का समझौता।
10 of 15
Noida Airport Inauguration
- फोटो : पीटीआई
7 नवंबर 2024 को टाटा पावर और एनआईए के बीच सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा के लिए साझेदारी हुई।
16 अक्तूबर 2024 को रनवे के इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम तैयार हुआ।
9 दिसंबर 2024 को रनवे तैयार होने के बाद इंडिगो एयरलाइंस की टेस्टिंग फ्लाइट उतरी।
11 of 15
Noida Airport Inauguration
- फोटो : पीटीआई
5 मार्च 2026 को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन से मिली हरी झंडी मिली।
6 मार्च 2026 को नोएडा एयरपोर्ट को लाइसेंस प्रदान किया गया।
12 of 15
Noida Airport Inauguration
- फोटो : पीटीआई
पीएम के निरीक्षण के समय तैनात रहेंगी एजेंसियां
प्रधानमंत्री मोदी जब एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण कर रहे होंगे, तो यहां पर सिर्फ सुरक्षा एजेंसियां और सीआईएसएफ की टीम ही होगी। यह निर्देश पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार देर शाम हुई अधिकारियों की बैठक में दिए। पुलिस कमिश्नर ने डीएम मेधा रूपम व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग व व्यवस्थाओं में लगे विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जिस भी मार्ग से होकर गुजरेंगे, वहां एसपीजी, एनएसजी, सुरक्षा एजेंसियों, केंद्रीय सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही क्यूआरटी की टीम भी वहां रहेगी।
13 of 15
Noida Airport Inauguration
- फोटो : पीटीआई
काले कपड़े पहने तो नहीं मिलेगा प्रवेश
प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल की देखते हुए सभा में काला कपड़ा पहनकर आने वाले किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से लाइव ब्लॉगिंग करना या कार्यक्रम को लाइव चलाने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां आने वाले लोगों पर नजर रखेंगी। बिना प्रवेश पास के किसी को भी जनसभा स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
14 of 15
Noida International Airport
- फोटो : X @AwasthiAwanishK
बसों के लिए सरकारी कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी
प्रधानमंत्री की जनसभा में बसों में सवार होकर आमजन पहुंचेंगे। बसों के जरिए लोगों को लेकर जाने की जिम्मेदारी विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा के पदाधिकारियों की है। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी विभाग, प्राइवेट शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी भी प्रधानमंत्री की जनसभा तक पहुंचने के लिए ड्यूटी निभाएंगे। प्रशासन की ओर से सभी को ड्यूटी चार्ट जारी कर दिया गया है।
Noida International Airport
- फोटो : X @AwasthiAwanishK
जनसभा के लिए विधायक, सांसद, अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी समेत विभिन्न कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र की प्राइवेट यूनविर्सिटी, प्राइवेट शिक्षण संस्थान के साथ सरकारी तंत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को भी इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।