ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली के सिरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की बर्बरता से पीटा, फिर जिंदा जला दिया। इलाज के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। शादी के बाद से ही पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सत्यवीर लगातार 35 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे।
गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दहेज में स्कॉर्पियो और बुलेट देने के बाद भी लालची पति और ससुराल वाले लगातार रुपयों की मांग कर रहे थे। उनका लालच खत्म नहीं हो रहा था। पति और ससुरालवालों की लगातार प्रताड़ना झेल रही बेटी निक्की को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आरोपियों ने आग के हवाले कर दिया। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
निक्की के पिता ने बताया कि घटना के दिन बड़ी बिटिया का फोन आया था, उससे बात हुई थी। उसने घटना की जानकारी दी, हम तुरंत वहां पहुंचे। आरोपी आग लगाकर भाग चुके थे। पड़ोसियों की मदद से बिटिया को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
2 of 11
निक्की के पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता ने कहा कि बेटी को जलाते हुए दरिंदों को जरा सा भी दर्द नहीं हुआ। किसी की बेटी को जलाते हुए दरिंदों को जरा सा भी फर्क नहीं पड़ा। परिवार ने आरोपी विपिन के एनकाउंटर की मांग की है।
विज्ञापन
3 of 11
पति के साथ निक्की की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
2016 में विपिन से हुई थी निक्की की शादी
दादरी थाना इलाके के रूपवास गांव की रहने वाली निक्की की शादी 9 दिसंबर 2016 को कासना इलाके के सिरसा गांव निवासी विपिन भाटी से हुई थी। निक्की की बड़ी बहन कंचन की शादी भी सिरसा में ही विपिन के बड़े भाई रोहित भाटी से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
4 of 11
Nikki murder case
- फोटो : अमर उजाला
दादरी थाना इलाके के रूपबास गांव के रहने वाले भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और उसके भाई विपिन से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी सामान दिया था लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन
5 of 11
निक्की की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों बहनों के साथ मारपीट करते थे ससुराल के लोग
शादी के बाद से ही पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सत्यवीर लगातार 35 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की मांग पूरी करने के लिए एक और कार भी दे दी, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। दोनों बहनों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता किया। लेकिन आरोपियों ने समझौते को नहीं माना।
विज्ञापन
6 of 11
निक्की की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विपिन ने निक्की पर डाला ज्वलनशील पदार्थ और लगा दी आग
वहीं, मृतका निक्की की बड़ी बहन कंचन का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे उसकी सास दया और देवर विपिन ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि सास दया ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को पकड़ाया। विपिन ने पीड़ित की बहन निक्की के ऊपर डाल दिया। साथ ही बहन के गले पर हमला किया।
विज्ञापन
7 of 11
पत्नी की पिटाई करता पति
- फोटो : अमर उजाला
कंचन ने मारपीट और आग लगाने का वीडियो बनाया
बर्बरता से उसे पीटा गया। जिसके बाद उनकी बहन बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया। उसने बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। कंचन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान कंचन ने मारपीट और आग लगाते हुए आरोपियों का वीडियो बना लिया।
8 of 11
पति विपिन के साथ निक्की
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आनन-फानन निक्की को इलाज के लिए पहले फोर्टिस फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि घटना के वक्त कंचन का पति रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर भी मौके पर मौजूद थे। कंचन की शिकायत पर पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है।
9 of 11
निक्की का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
'पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाया है'
घटना के दौरान घर में मौजूद कंचन ने अपनी छोटी बहन के साथ मारपीट और आग के हवाले करने का वीडियो भी बनाया था। इस दौरान मृतका का पुत्र भी मौजूद था। शनिवार को महिला को आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा है पति और मृतका की सास उसके बाल खींचकर मारपीट करते हैं।
10 of 11
निक्की का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक दूसरे वीडियो में महिला आग लगने के दौरान सीढ़ियों से उतरती हुई दिख रही है। वीडियो में महिला को देखा जा सकता है कि आग में झुलसने के दौरान उसके शरीर के कपड़े भी जल जाते हैं। महिला पूरी तरह से झुलसने के बाद बदहवास हालत में जमीन पर बैठी है। वहीं एक अन्य वीडियो में मृतका के पुत्र को यह करते हुए सुना जा सकता है कि उसके पापा ने मम्मा को लाइटर से जलाया।
बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
पिता का कहना है कि निक्की का एक पुत्र अविश (6) है। निक्की का पति शराब पीकर आए दिन लड़ाई करता है। वहीं, कंचन की एक पुत्री लाव्या (7) व विनीत (4) है। पुत्री की मौत से परिवार में मातम छाया है। मां की मौत से पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है।