फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikki Murder Case: 'दुनिया मुझे हत्यारा कह रही है निक्की, मुझे क्यों...', गिरफ्तार आरोपी पति की पोस्ट से सनसनी

Sun, 24 Aug 2025 02:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड में सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने सनसनी मचा दी। जिंदा जलाकर मारी गई निक्की के आरोपी पति ने यह संकेत देने की कोशिश की है कि निक्की ने आत्महत्या की थी। 
विज्ञापन
1 of 12
Nikki Murder Case - फोटो : अमर उजाला
गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में पत्नी निक्की की क्रूरता से पीटने और जलाकर मारने के आरोपी पति के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से सनसनी फैल गई है। हत्या के बाद और गिरफ्तारी से पहले आरोपी पति ने यह संकेत दिया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है। 

उसने कहा कि दुनिया उसे कातिल कह रही है क्योंकि वह उसे छोड़कर चली गई। हत्या के आरोप में गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले आरोपी पति विपिन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर यह संकेत दिया कि उसकी पत्नी निक्की ने आत्महत्या की है। 
 
विज्ञापन

2 of 12
पति विपिन के साथ निक्की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
इंस्टाग्राम पर हिंदी के एक दर्दभरे गीत की धुन के बीच, विपिन (जिसका इंस्टाग्राम प्रोफाइल बताता है कि वह वकील है। उसने  लिखा,  “तुमने मुझे क्यों नहीं बताया कि क्या हुआ था? तुमने मुझे क्यों छोड़ दिया? तुमने ऐसा क्यों किया? दुनिया मुझे कातिल कह रही है निक्की। इसके बाद उसने लिखा कि “तेरे जाने के बाद मेरे साथ बहुत गलत हो रहा है। अमर उजाला ऐसी किसी पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो रही हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 12
Nikki murder case - फोटो : अमर उजाला
'मेरे पास अब कुछ नहीं बचा'
वहीं, एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में, निक्की और विपिन मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। उनका बेटा भी उनके साथ बैठे खुश नजर आ रहा है। इस वीडियो पर उसने कैप्शन लिखा "मैं बर्बाद हो गया हूं। मेरे पास अब कुछ नहीं बचा"।

वहीं, दहेज की मांग को लेकर पत्नी निक्की की हत्या के आरोपी विपिन भाटी ने कहा कि "मैंने नहीं मारा है न मैंने कुछ किया है वो अपने आप आत्महत्या की है, पत्नी और पति में हर जगह लड़ाई होती है ये कोई नई बात नहीं है..."
 

4 of 12
निक्की को आग लगाकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
यह है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली इलाके के सिरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की क्रूरता से हत्या कर दी गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को बर्बरता से पीटा और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसने पर महिला की बहन उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गई, दो अस्पताल बदले, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दिल दहलाने वाली घटना के बाद मृतका महिला की बहन और परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन

5 of 12
पत्नी की पिटाई करता पति - फोटो : अमर उजाला
रूपबास गांव के रहने वाले भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और उसके भाई विपिन से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी सामान दिया था लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये की मांग करने लगे। 
विज्ञापन

6 of 12
पति के साथ निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी के बाद से ही पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सत्यवीर लगातार 35 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की मांग पूरी करने के लिए एक और कार भी दे दी, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। दोनों बहनों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता किया। लेकिन आरोपियों ने समझौते को नहीं माना।
विज्ञापन

7 of 12
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, मृतका निक्की की बड़ी बहन कंचन का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे उसकी सास दया और देवर विपिन ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि सास दया ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को पकड़ाया। विपिन ने पीड़ित की बहन निक्की के ऊपर डाल दिया। साथ ही बहन के गले पर हमला किया। बर्बरता से उसे पीटा गया। जिसके बाद उनकी बहन बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया। 

 

8 of 12
निक्की का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। कंचन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान कंचन ने मारपीट और आग लगाते हुए आरोपियों का वीडियो बना लिया। 

 

9 of 12
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आनन-फानन निक्की को इलाज के लिए पहले फोर्टिस फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि घटना के वक्त कंचन का पति रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर भी मौके पर मौजूद थे। कंचन की शिकायत पर पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है।

10 of 12
Nikki murder case - फोटो : अमर उजाला
'पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाया है'
घटना के दौरान घर में मौजूद कंचन ने अपनी छोटी बहन के साथ मारपीट और आग के हवाले करने का वीडियो भी बनाया था। इस दौरान मृतका का पुत्र भी मौजूद था। शनिवार को महिला को आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा है पति और मृतका की सास उसके बाल खींचकर मारपीट करते हैं। 

 

11 of 12
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक दूसरे वीडियो में महिला आग लगने के दौरान सीढ़ियों से उतरती हुई दिख रही है। वीडियो में महिला को देखा जा सकता है कि आग में झुलसने के दौरान उसके शरीर के कपड़े भी जल जाते हैं। महिला पूरी तरह से झुलसने के बाद बदहवास हालत में जमीन पर बैठी है। वहीं एक अन्य वीडियो में मृतका के पुत्र को यह करते हुए सुना जा सकता है कि उसके पापा ने मम्मा को लाइटर से जलाया।

 
विज्ञापन

12 of 12
निक्की का परिवार - फोटो : अमर उजाला
बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
पिता का कहना है कि निक्की का एक पुत्र अविश (6) है। निक्की का पति शराब पीकर आए दिन लड़ाई करता है। वहीं, कंचन की एक पुत्री लाव्या (7) व विनीत (4) है। पुत्री की मौत से परिवार में मातम छाया है। मां की मौत से पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें