फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम: जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, रंगदारी नहीं देने पर सरेबाजार पीटते रहे बदमाश, देखें तस्वीरें

Sat, 03 Apr 2021 11:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दादरी
विज्ञापन
1 of 5
नोएडा का व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी में जीटी रोड से सटे बाजार में रंगदारी नहीं देने पर जूता व्यापारी पर दिनदहाड़े हमला किया गया। छह आरोपियों ने हॉकी और डंडों से व्यापारी पर प्रहार किए और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यह घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
घायल व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने व्यापारी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों गांव बढ़पुरा निवासी अजय कुमार, टीटू, रकम सिंह और सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार आरोपी काफी समय से रंगदारी की मांग कर रहे हैं। उधर, इस घटना से क्षेत्र के व्यापारी दहशत में हैं।  

 
विज्ञापन

3 of 5
व्यापारी को पीटते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के रामनगर निवासी अतुल कुमार गोयल उर्फ सोनू दादरी में जीटी रोड के पास बाजार में जूतों की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को अतुल अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी छह युवक वहां पहुंचे और रुपये सहित पांच सौ गज के प्लॉट की मांग पूरी नहीं होने की बात कहते हुए हॉकी और डंडों से पीटने लगे। 

 

4 of 5
व्यापारी को पीटते हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जान बचाने के लिए भागने का प्रयास कर रहे व्यापारी को चारों ओर से घेरकर पीटते रहे। इस दौरान पीड़ित सड़क पर गिर गया और जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा। इसके बाद हमलावर रंगदारी की मांग पूरी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस, बाजार में पहुंची तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अतुल कुमार का आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देकर पहले भी कई बार रंगदारी ले चुके हैं। अब काफी समय से रुपये और पांच सौ गज के प्लॉट की मांग कर रहे हैं। मोबाइल पर ऑडियो कॉल कर परिजन को भी धमकी देते हैं। इससे परिजन भी डरे हुए हैं। अतुल का कहना है कि यदि उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई तो यहां से कहीं और चले जाएंगे। वहीं एसीपी नितिन कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें