फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डरों का ‘बेताज बादशाह’ अजय चौधरी: अखिलेश सरकार के कार्यकाल में बोलती थी तूती, एक दशक में तेजी से उभरा समूह

Wed, 05 Jan 2022 11:59 AM IST
शाहरुख खान संजय शिशौदिया, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
builder Ajay Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग के निशाने पर आए एसीई समूह के अध्यक्ष सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अजय चौधरी उर्फ संजू चौधरी की अखिलेश यादव सरकार में पांच साल तक तूती बोलती रही। उस समय एनसीआर में अजय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सबसे खास माना जाता था। कई सेक्टरों के कुछ हिस्सों की जमीन उसने पहले अपने नाम कराई, फिर दूसरे बिल्डरों को बेची या फिर उनसे साझेदारी की। करीब 24 कंपनियों वाले इस समूह का टर्न ओवर पांच हजार करोड़ से ज्यादा है। सूत्र बताते हैं कि सपा कार्यकाल में अजय बिल्डरों का बेताज बादशाह माना जाता था। जिस बिल्डर ने जहां जमीन मांगी, अजय ने अपने अधिकारी व नेता कनेक्शन के माध्यम से उसे वहीं जमीनें दिला दीं थीं। नोएडा प्राधिकरण में ही तैनात रहे एक पूर्व एसीईओ से भी अजय के काफी अच्छे संबंध रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 से प्रोजेक्ट शुरू करने वाले समूह ने ग्रेनो वेस्ट, सेक्टर-76, सेक्टर-71, सेक्टर-150, कोंडली के पास और जेपी अमन के पास कई प्रोजेक्ट पर काम किया है।
विज्ञापन

2 of 6
builder Ajay Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
एक दशक में तेजी से उभरा समूह
एक दशक से भी अधिक समय में अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स ग्रुप के रूप में एसीई उभरा है। 2010 में स्थापित समूह ने लगभग 8 लाख वर्ग मीटर के क्षेत्र को कवर करने वाली परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। 
विज्ञापन

3 of 6
अजय चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
लगभग 12 लाख वर्ग मीटर निर्माणाधीन है। समूह की पूर्ण आवासीय परियोजनाओं में एसीई प्लेटिनम, एसीई सिटी, एसीई एस्पायर और एसीई गोल्फशायर शामिल हैं, जबकि इसी ग्रुप की एसीई पार्कवे, एसीई मेडले एवेन्यू और एसीई डिविनो विकास की ओर हैं। 
 

4 of 6
Builder Ajay Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
इनके अलावा समूह ने ग्रेटर नोएडा में 100 एकड़ टाउनशिप ‘गोल्फ लिंक’ के लिए गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड के साथ भागीदारी की है। सेक्टर 150, नोएडा में गोदरेज पाम रिट्रीट, गोदरेज के साथ एस ग्रुप की एक दूसरी संयुक्त परियोजना है
विज्ञापन

5 of 6
Builder Ajay Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
दीपिका पादुकोण और गौरी खान ने भी किया समूह का प्रचार
अजय चौधरी का बॉलीवुड और तमिल सिनेमा (टॉलीवुड) से भी जबरदस्त कनेक्शन है। सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, अभिनेत्री कीर्ति सेनन, हर्षाली मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया (बाहुबली फेम) जैसे चर्चित चेहरे समूह से विज्ञापन या ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2016 में गौरी खान ब्रांड एंबेसडर के रूप में समूह से जुड़ी थीं। इस दौरान गौरी खान की कंपनी एसीई के एक प्रोजेक्ट में इंटीरियर डिजाइनर भी थी। वहीं, फुटबॉल के शौकीन अजय ने इंडियन सुपर लीग के लिए बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के स्वामित्व वाली टीम मुंबई एफसी के साथ साझेदारी की भी घोषणा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें