फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले से बरामद नहीं हुए कपड़े: हेमा के गांव में हुआ हवन, सूखे ब्लड के सैंपल मिलने से डीएनए मिलान होना भी मुश्किल

Wed, 07 Dec 2022 03:29 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 4
हेमा चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के दादरी के बढ़पुरा गांव में पायल और उसकी फेसबुक फ्रेंड अजय की साजिश का शिकार हुई हेमा के परिजन ने सोमवार को उसकी आत्मा की शांति के लिए पैतृक गांव करसौरा में हवन किया। इधर, नाले में फेंके गए हेमा के कपड़े पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। श्मशान में भी उसी स्थान पर अन्य शव का अंतिम संस्कार कर दिए जाने के कारण कोई साक्ष्य नहीं मिले थे। वहीं, पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि पायल के घर से मिले सूख चुके खून के नमूने या बाल से उसके डीएनए का मिलान होना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन

2 of 4
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दादरी के बढ़पुरा गांव निवासी पायल ने अपने माता-पिता की मौत का बदला लेने के लिए पायल के फेसबुक फ्रेंड अजय के साथ मिलकर 12 नवंबर को अपने घर बुलाकर हत्या की थी। पायल ने खुद मौत का स्वांग रचा और खुद अपने कपड़े हेमा के शव को पहनाकर अजय संग फरार हो गई थी। 
विज्ञापन

3 of 4
Hema Chaudhary murder case - फोटो : अमर उजाला
पायल और अजय ने हेमा के खून से सने कपड़े सिकंदराबाद के एक नाले में फेंक दिए थे। लेकिन पुलिस नाले से कपड़े बरामद नहीं कर पाई है। हालांकि उसके अन्य कपड़े, बैग, मोबाइल, घड़ी, चार्जर आदि पुलिस ने बरामद किया है। बढ़पुरा गांव में पायल के भाइयों ने हेमा के शव का अपनी बहन का समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था। अब, बिना शव बरामदगी के हेमा की हत्या साबित करना भी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। पुलिस ने पायल के घर की सीढि़यों से मिले सूख चुके खून के नमूने और कुछ बाल जुटाए हैं। लेकिन एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि डीएनए मिलान जड़ से निकाले गए बाल या खून से होती है। 
विज्ञापन

4 of 4
Hema Chaudhary murder case - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हेमा के परिजन ने जानकारी दी है कि सोमवार को सादाबाद के करसौरा गांव में हेमा की आत्मा की शांति के लिए हवन किया गया। उन्होंने हेमा का शव बरामद न होने पर एक बार फिर दुख प्रकट किया। उन्होंने हेमा के फोटो के सामने उसके कपड़े, मोबाइल आदि सामान रखकर उसकी अंत्योष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें