ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी के नगला पदम सिंह गांव में नूडल्स खाने के बाद सोए परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में मृतक महेश की दो बहन और बहनोई पर एफआईआर की गई है। मृतक के साले ने केस दर्ज कराया है।
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक महेश के साले की पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर महेश की दो बहनों और एक बहनोई के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक महेश ने मौत से पहले अपने फोन में वॉइस नोट रिकॉर्ड किया था। इस रिकॉर्डिंग में महेश ने अपनी दो बहनों और एक बहनोई को परिवार की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। मामले में पुलिस ने मृतक महेश की बड़ी बहन, बहनोई और छोटी बहन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में शेखर उर्फ चंद्रशेखर (50), उसकी पत्नी सुनीता (45), दोनों निवासी शालीमार गांव, दिल्ली और सपना (32), निवासी खेड़ा कला, दिल्ली शामिल हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। मामले में साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस के हाथ मृतक महेश का मोबाइल लगा है, जिसमें एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलने की बात सामने आ रही है। चर्चा है कि इस ऑडियो में महेश ने कुछ परिचितों को अपनी और अपने परिवार की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
इस मामले में मृतक महेश के साले की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनों को हिरासत में भी ले लिया गया है। पांच लोगों की मौत के बाद पुलिस की शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद की बात सामने आई है। वहीं, पोस्टमार्टम में प्वाइजनिंग के लक्षण मिलने के बाद विसरा जांच के लिए भेजा गया है।
4 of 12
शवों को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गमगीन माहौल में आनन-फानन देर रात नम आंखों से किया गया पांचों शवों का अंतिम संस्कार
रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही पांचों शव देर रात गांव पहुंचे, परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
5 of 12
परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपनों के शवों को देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और महिलाओं की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। माहौल की संवेदनशीलता और भारी शोक को देखते हुए परिजनों व ग्रामीणों ने आनन-फानन देर रात ही नम आंखों से पांचों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
6 of 12
परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक ही परिवार की पांच अर्थियां एक साथ उठने से गांव का हर शख्स स्तब्ध और दुखी नजर आया। पुलिस इस सनसनीखेज मामले में हर पहलू से अपनी गहन जांच-पड़ताल आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
7 of 12
परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नूडल्स खाकर सोए पति-पत्नी व 3 बच्चों की मौत
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में शुक्रवार रात नूडल्स खाकर सोए पति-पत्नी व तीन बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह महेश, ललिता, साक्ष, प्रियांश व मिष्टी के शव बिस्तर पर पाए गए।
8 of 12
परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है। वहीं, महेश के ससुरालवालों ने उसकी मां पर बेटी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक महेश मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रात में पूरा परिवार रामलीला देखकर घर लौटा। इसके बाद सभी ने नूडल्स खाए व सोने चले गए। सुबह जब सभी नहीं उठे तो घटना का पता चला। महेश की मां चंदो ने बताया कि तबीयत ठीक नहीं होने पर उसने नूडल्स नहीं खाया था।
9 of 12
परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात में रामलीला देखकर लौटा था परिवार
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात महेश परिवार के साथ रामलीला देखकर घर लौटे थे। रात करीब 10:30 बजे के बीच परिवार के सभी सदस्यों ने नूडल्स खाए। सभी सोने चले गए। शनिवार सुबह काफी देर तक महेश और परिवार के अन्य सदस्यों के नहीं जागने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। एक बच्चा परीक्षा के लिए जगाने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई।
पिता बेटे से लिपटे मिले, मां ने दोनों बच्चों को पकड़ा था
पुलिस के अनुसार, महेश एक चारपाई पर अपने बेटे से लिपटे हुए मिले, जबकि दूसरे बिस्तर पर ललिता अपने छोटे बेटे और बेटी को पकड़े हुए थीं। प्रारंभिक जानकारी में एक मृतक के मुंह से झाग निकलने की बात भी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।
11 of 12
मृतक महेश की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां ने बेटी के नाम कर दी थी 10 बीघा जमीन
एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महेश के पड़ोसियों व परिवार के दूसरे सदस्यों से पूछताछ की। जांच में परिवार के बीच संपत्ति विवाद का पहलू भी सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार में करोड़ों रुपये की जमीन व मुआवजे की रकम को लेकर पहले विवाद होता रहा है।
पुलिस संपत्ति विवाद के पहलू की भी जांच कर रही है। ललिता के मायके पक्ष का आरोप है कि करीब छह माह पूर्व महेश की मां ने करीब 10 बीघा जमीन बेटी व उसके पति के नाम कर दी थी। इससे पूरा परिवार बहुत ही आहत था। महेश मेहनत-मजदूरी करके अपना घर चलाता था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस
परिवार ने रात में जो खाद्य पदार्थ खाए थे, उनके नमूने लिए गए हैं और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।- श्रवण कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा