घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
रोहित गुर्जर के नाम से था फेसबुक, खुलेंगी कई वारदात
पुलिस के मुताबिक, रोहित कम उम्र ही चोरी, लूट आदि की वारदात करने लगा। आरोपी का सपना अधिक से अधिक धन एकत्रित कर ऐश करना था। आरोपी ने नाम और जाति छुपाते हुए सभी को अपना नाम पेडी गुर्जर और रॉकी गुर्जर बताना शुरू कर दिया। रोहित गुर्जर के नाम से फेसबुक आईडी भी बनाई थी। आरोपी ने गिरोह बना रखा था। गिरोह ने बीटा-2 थाना क्षेत्र व शहर में कई बाइक चोरी, मोबाइल लूट, दुकानों में चोरी आदि वारदात की हैं।