नोएडा के सेक्टर-93ए स्थित ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण के बाद धूल के गुबार से निपटना बड़ी चुनौती होगी। इसमें स्मॉग गन, स्प्रिंक्लर और दमकल की गाड़ियों के साथ हवा की भूमिका भी अहम होगी। अगर उस समय हवा चली तो धूल का गुबार जल्द खत्म हो जाएगा। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शनिवार को ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण को लेकर विभिन्न विभागों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसमें आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने ध्वस्तीकरण के बाद धूल के गुबार की रणनीति की जानकारी ली। दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर तैनात रहेंगी। ध्वस्तीकरण के बाद इन गाड़ियों से पानी का छिड़काव किया जाएगा। साथ ही, अगर आग की घटना होती है तो फिर उस पर काबू पाया जाएगा। जिलाधिकारी ने दमकल विभाग से कहा कि दमकल गाड़ियों की संख्या में इजाफा करें। कंपनियों की गाड़ियों की भी सहायता ली जाए। इन गाड़ियों को एक्सप्रेस-वे पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 8
twin tower
- फोटो : अमर उजाला
अन्य जनपदों की गाड़ियों को भी अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ी तो गाड़ियों को बुलाया जा सके। बैठक में यूपीपीसीबी के अफसरों ने बताया कि करीब 10 एंटी स्मॉग गन को लगाया गया है।
विज्ञापन
3 of 8
twin tower
- फोटो : अमर उजाला
इससे धूल को खत्म करने का प्रयास किया जाएगा। स्मॉग गन की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। सभी बिल्डरों की स्मॉग गन ट्विन टावर के पास लगाने को कहा गया है।
4 of 8
twin tower
- फोटो : अमर उजाला
31 अगस्त तक होगी वायु प्रदूषण की निगरानी
यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ट्विन टावर के आसपास छह से अधिक अस्थायी मशीनों को लगाया है। इनकी मदद से टीम 31 अगस्त तक वायु प्रदूषण पर निगरानी रखेगी। रोजाना दस बजे वायु प्रदूषण के आंकड़े जारी किए जाएंगे। साथ ही, अन्य मशीनों से भी वायु गुणवत्ता सूचकांक देखा जाएगा। अफसरों ने बताया कि करीब 15 मिनट में धूल हटने की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 8
twin tower
- फोटो : अमर उजाला
ध्वस्तीकरण के तुरंत बाद शुरू होगा पानी का छिड़काव
सीईओ रितु माहेश्वरी ने सुबह 11 बजे से ध्वस्तीकरण साइट के पास 100 वाटर टैंकर, 15 एंटी स्मॉग गन, 6 मेकेनिकल स्वीपिंग मशीनें, करीब 200 सफाई कर्मचारी और 20 ट्रैक्टर ट्रॉली तैयार रखने के आदेश दिए। उद्यान विभाग की समीक्षा की गई कि पानी के छिड़काव के लिए कितनी तैयारी है।
विज्ञापन
6 of 8
twin tower
- फोटो : अमर उजाला
प्राधिकरण का जल विभाग एटीएस और एमराल्ड कोर्ट में पानी की आपूर्ति मुहैया कराएगा। यह कार्य दो दिन तक लगातार चलेगा। ध्वस्तीकरण के बाद धूल के प्रभाव से बचने के लिए ध्वस्तीकरण स्थल के समीप स्थित पार्श्वनाथ प्रेस्टीज एवं पार्श्वनाथ सृष्टि सोसाइटी, गेझा, सेक्टर-92, 93, 93ए, 93बी आदि आवासीय क्षेत्रों में निवासियों, बच्चों, बुजुर्गों व सांस के रोगियों को एहतियात के तौर पर मास्क लगाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
7 of 8
twin tower
- फोटो : अमर उजाला
सीईओ ने मुख्यमंत्री को बताई ट्विन टावर की ध्वस्तीकरण प्रक्रिया
प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी शनिवार को गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं। सीईओ ने मुख्यमंत्री को ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया बताई। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से भी मुख्यमंत्री के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ध्वस्तीकरण प्रक्रिया के बारे में बताया गया। वहीं शनिवार को सीईओ ने ट्विन टावर का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश जारी किए।
ड्रोन से होगी इमारत गिरने की फोटोग्राफी
नोएडा प्राधिकरण, एडिफिस इंजीनियरिंग, पुलिस और सीबीआरआई की ओर से ड्रोन का इस्तेमाल कर फोटो खींचे जाएंगे। ड्रोन से इमारत गिरने के अलावा मलबे की फोटो लिए जाएंगे।