pankhuri pathak anil yadav
- फोटो : अमर उजाला
अनिल यादव ने इस्तीफे के बाद ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि यह फैसला उनके लिए बहुत ही मुश्किल भरा था। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी से आप कॉलेज के दिनों से जुड़े हो, उसे आप एक दिन में नहीं छोड़ सकते हैं। लेकिन पत्नी पंखुड़ी की स्टेटस पर कुछ समाजवादी कार्यकर्ताओं ने बहुत ही अभद्र टिप्पणियां की थीं। ऐसी टिप्पणियां किसी भी सभ्य समाज के लिए नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि इसके खिलाफ पार्टी की तरफ से कार्रवाई करेगी। लेकिन बजाय कार्रवाई के, मुझे ही नसीहत दी जाने लगी। मुझे कहा गया कि आप अपनी पत्नी को समझाइए, नहीं तो हम लिखना शुरू करेंगे।