फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हथौड़े से हत्या: इंजीनियर बेगम को मारकर सीधे पहुंचा थाने, बोला- मैंने उसे मार दिया, गिरफ्तार कर लो

Sat, 05 Apr 2025 03:58 AM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

- सेक्टर-15 के घर में सिर पर हथौड़ा मारकर की हत्या
-इंजीनियर पत्नी की हत्या कर पति पहुंचा थाने, बोला मुझे गिरफ्तार कर लो
 
विज्ञापन
1 of 4
आरोपी नुरुल्लाह हैदर और मृतक आसमां - फोटो : अमर उजाला
नोएडा सेक्टर-15 निवासी इंजीनियर महिला के सिर पर हथौड़ा मारकर पति ने हत्या कर दी। शुक्रवार दोपहर वारदात के बाद पति थाने पहुंच गया। जहां उसने कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो, मैंने पत्नी को मार डाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी मूल रूप से चंपारण बिहार निवासी नुरुल्लाह हैदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई है। मामले की जांच जारी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
आरोपी नुरुल्लाह हैदर - फोटो : अमर उजाला
पत्नी पर हमेशा शक करता था नुरुल्लाह
डीसीपी रामबदन सिंह के मुताबिक वर्ष 2004 में एमसीए पास नुरुल्लाह हैदर की शादी जामिया नगर दिल्ली निवासी आसमां खान (42) से हुई थी। शादी के बाद नुरुल्लाह लंबे समय से बेरोजगार था जबकि आसमां सेक्टर-62 की निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर थीं। दोनों का सेक्टर-15 के सी ब्लॉक में अपना मकान है। जिसमें वह बेटी और बेटे संग रहते थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक नुरुल्लाह पत्नी पर हमेशा शक करता था। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार शाम और शुक्रवार सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ।
यह भी पढ़ें : Chamba News: पति की हत्या के आरोप में पत्नी पुलिस रिमांड पर भेजी
विज्ञापन

3 of 4
पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा - फोटो : अमर उजाला
आसमां को मारकर थाने पहुंचा नुरुल्लाह
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे के आसपास नुरुल्लाह आसमां को धक्का देकर पहली मंजिल स्थित कमरे में ले गया। जहां हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर से निकलकर कोतवाली सेक्टर-20 थाने पहुंच गया। नोएडा के डीसीपी रामबदन सिंह के मुताबिक अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या पति ने की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें :सनसनीखेज सौरभ हत्याकांड : मुस्कान के मां-बाप के बयान दर्ज, चार्जशीट भी तैयार; इस दिन होगी कोर्ट में पेशी
विज्ञापन

4 of 4
आसमां - फोटो : अमर उजाला
अगर बेटे की बात मान लेती तो नहीं जाती जान
नुरुल्लाह ने बृहस्पतिवार को रातभर आसमां से झगड़ा किया तो शुक्रवार सुबह पांच बजे फोन कर आसमां के घर के रिश्तेदार व मां नोएडा पहुंचे थे। इसके बाद दोपहर के वक्त बेटे ने रिश्तेदारों से कहा कि मां को अपने साथ कुछ दिन के लिए लेते जाइए लेकिन आसमां ने जाने से मना कर दी। तब आसमां की मां यहीं रूक गई। दोपहर बाद सभी अपने कमरे में थे। तभी नुरुल्लाह ने इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें