हत्यारोपी सोनम
- फोटो : अमर उजाला
पति के जेल जाते ही लिव इन में रहने लगी सोनम
इसके बाद महिला ने कोई सहारा न देख सोनू निवासी खेडा धर्मपुरा बादलपुर के साथ लिव इन रिलेशन में रहना शुरू कर दिया। सोनू से सोनम को एक बच्चा नकुल पैदा हुआ। आरोप है कि कुछ जिन पहले जेल से छूटने के बाद साहिल ने महिला को फोन किया। साहिल के जेल से छूटने के बाद महिला को डर लगने लगा कि पहला पति जेल से छूट आया है। कहीं वह उसे उसके बच्चों को परिवार सहित ना मार दे। इस कारण महिला डर के रहने लगी थी। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे साहिल से पैदा हुए दो बच्चे बिट्टो और गोलू घर पर थे, तो महिला ने उन्हें बहाना बनाकर सुला दिया। जब सोनू घर नहीं पर था तो महिला ने दोनों बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि पुलिस ने महिला को सिद्ध बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार करके जेल भेजा है।