फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमडब्लू से घायल गुलफाम ने दम तोड़ा, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार

Sun, 17 Apr 2016 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
शनिवार को नोएडा सेक्टर 24 में बीएमडब्लू की टक्कर में घायल चार में से एक ने देर रात दम तोड़ दिया। मृतक गुलफाम अली की उम्र केवल 20 साल थी। रविवार को गुलफाम के परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और शव के साथ नोएडा के चौड़ा मोड़ पर प्रदर्शन करने लगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
BMW accident
गुलफाम अली के परिजनों का आरोप है कि इस घटना के दोषी कार ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं कियाज जा रहा क्योंकि वो पैसे वाला है और उसने पुलिस को भी पैसे दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद कार चलाने वाले विनोद को गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि उसकी ऊंची पहुंच है।

4 of 5
बता दें कि शनिवार को दोपहर 12.30 बजे के करीब बीएमडब्लू कार चला रहे विनोद ने सड़क पर खड़े चार लोगों (मृतक गुलफाम अली, प्रेम कुमार, जो‌गिंदर और भूले राम) को टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोप है कि विनोद ने कार से उतरने के बाद भीड़ पर रिवाल्वर तान दी और वहां से भागने में सफल हो गया। आरोपी विनोद नोएडा के ही सेक्टर 39 में जिम चलाता है जबकि कार का मालिक नीतू है। आरोपी विनोद अभी भी फरार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें