नोएडा पाथवेज स्कूल के छात्रों द्वारा बनाई गई स्नेपचैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में छात्रों का एक गुट एक अन्य छात्र को थप्पड़ मारते नजर रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
noida school slap video
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वारयल हो गया है। वीडियो में सभी स्कूल यूनिफॉर्म में हैं और इसे वॉशरूंम शूट किया गया है। जिस छात्र को थप्पड़ मारा गया है बताया जा रहा है पीड़ित 10वीं कक्षा में पढ़ता था। थप्पड़ लगने की वजह से पीड़ित छात्र की सुनने की क्षमता 25 फीसदी कम हो गई है। पीड़ित छात्र के अभिभावक उसे डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट में भी लिखा है कि थप्पड़ पड़ने की वजह से छात्र के कान में कंजेशन है।
विज्ञापन
3 of 5
noida school slap video
- फोटो : अमर उजाला
अभिभावकों ने घटना की जानकारी ने देने और बच्चे को तत्काल मेडिकल सहायता न देने का आरोप लगाया है। अभिभावकों के अनुसार पीड़ित हादसे के बाद सदमे में चला गया है। पीड़ित छात्र के परिजनों ने प्रिंसिपल को शिकायती पत्र लिखाकर दोषी छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
4 of 5
noida school slap video
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल प्रशासन ने कहा है कि यह एक अचानक हुई घटना है और इसे बुलिंग नहीं कहा जा सकता है। इस मामले में बताया जा रहा है कि इस हरकत में शामिल तीन छात्रों को स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया है। इस बारे में स्कूल प्रशासन ने सभी अभिभावकों के सूचित भी कर दिया है।
गौतमबुद्धनगर अभिभावक संघ की अध्यक्ष नीति श्रीवास्तव ने सभी स्कूलों से छात्रों के व्यवहार पर खास नजर रखने को कहा है। स्कूल में छात्रों के नैतिक मूल्य और दोस्तों के लिए सम्मान जैसी बाते बताई जानी चाहिए। स्कूल में इस तरह की घटनाएं ना हो उसके लिए नैतिक मूल्यों पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन भी होना चाहिए। स्कूल की तरफ आए बयान में कहा गया है कि स्कूल में मोबाइल लाने की अनुमति शर्त के साथ दी गई है। क्लास के वक्त मोबाइल जमा कर लिया जाता है और खत्म होने के बाद दिया जाता है। यह घटना स्कूल खत्म होने के बाद की है।