निर्भया के दरिंदों के खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने आज डेथ वारंट जारी कर दिया है। इसके बाद से उनकी फांसी को लेकर अदालत से लेकर तिहाड़ जेल तक हलचल तेज हो गई है। अब जल्द ही चारों दोषियों को जेल के डेथ सेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा, जहां एक-एक पल उन्हें भीतर तक सिहराता रहेगा। डेथ सेल को फांसी कोठी भी कहा जाता है।