फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक्की हत्याकांड: साहिल की जुबानी उस रात की कहानी, हत्या कर 40 KM कार में लाया शव; फेरों के वक्त आ रही थी याद

Tue, 14 Feb 2023 10:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
निक्की यादव व साहिल गहलोत - फोटो : अमर उजाला
निक्की यादव की हत्या मामले ने कंझावला कांड की याद ताजा कर दी है। जिस तरह आरोपी अंजलि को 13 किलोमीटर तक घसीटते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लगी, उसी तरह आरोपी साहिल निक्की के शव को कार में डालकर 40 किलोमीटर दूर अपने गांव मित्राऊ तक ले गया। पूरे रास्ते में कहीं भी उसकी जांच नहीं हुई।
विज्ञापन

2 of 7
निक्की यादव - फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि निक्की को जब नौ फरवरी की रात को पता लगा कि साहिल की सगाई हो गई है तो वह उसे फोन करने लगी। इसके बाद दोनों रात एक बजे मिले। दोनों गोवा भागना चाहते थे। गोवा के लिए निक्की की फ्लाइट की टिकट तो हो गई थी, लेकिन साहिल को टिकट नहीं मिली थी। ऐसे में दोनों ने उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश जाने की योजना बनाई। 
विज्ञापन

3 of 7
निक्की यादव व साहिल गहलोत - फोटो : अमर उजाला
दोनों कार से आनंद विहार बस अड्डे पहुंच गए, लेकिन यहां पर पता चला कि उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश की बसें आईएसबीटी, कश्मीरी गेट से जाती हैं। इसके बाद दोनों कश्मीरी गेट पहुंच गए। इतने में साहिल के परिजनों के फोन आने लग गए। परिजन तुरंत घर आने के लिए साहिल पर दवाब बनाने लगे। साहिल घर जाने लगा तो निक्की उससे झगड़ा करने लगी। निक्की ने साहिल से एक साथ खुदकुशी करने की बात कही, लेकिन साहिल इसके लिए तैयार नहीं हुआ। जब झगड़ा बढ़ने लगा तो सुबह करीब चार बजे साहिल ने आईएसबीटी पर कार में डाटा केबल से निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी। 

4 of 7
इसी ढाबे में रखा था निक्की का शव - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह शव को कार में ही मित्राऊ गांव ले गया। रास्ते में पुलिस की कहीं भी आरोपी की कार पर नजर नहीं पड़ी। साहिल ने शादी के बाद निक्की के शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। पुलिस को आशंका है कि वह श्रद्धा की तरह ही शव को ठिकाने लगाता।
विज्ञापन

5 of 7
साहिल गहलोत - फोटो : अमर उजाला
शादी के दौरान नहीं हुआ पछतावा
साहिल ने पूछताछ में बताया कि निक्की की हत्या करने के बाद उसे ज्यादा पछतावा नहीं हुआ। वह परिजन व निक्की दोनों के दबाव में था। हालांकि, 10 फरवरी की रात फेरों के समय उसे निक्की की याद आई थी। हत्या करने के बाद उसने ढाबे पर जाकर शव को नहीं देखा था।
विज्ञापन

6 of 7
निक्की यादव व साहिल गहलोत - फोटो : अमर उजाला
चार वर्ष पहले कोचिंग सेंटर में हुई थी दोस्ती
पुलिस को साहिल ने बताया कि वह जनवरी, 2018 में उत्तम नगर स्थित कॅरिअर प्वाइंट कोचिंग सेंटर में एसएससी परीक्षाओं की कोचिंग लेने गया था। उसी समय झज्जर निवासी निक्की यादव उत्तम नगर स्थित आकाश इंस्टीट्यूट में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की कोचिंग ले रही थी। ये दोनों एक ही बस में रोज साथ आते थे। इस कारण दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों के बीच जल्द ही प्यार हो गया। कोचिंग से पहले व बाद में मिलना जुलना शुरू हो गया। फरवरी, 2018 में साहिल ने ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया कॉलेज में डी फार्मा में दाखिल ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
निक्की यादव व साहिल गहलोत - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा में दो साल सहमति संबंध में रहे
साहिल के ग्रेटर नोएडा में दाखिला लेने के बाद निक्की ने भी इसी कॉलेज में बीए अंग्रेजी ऑनर्स में दाखिला ले लिया। इसके बाद दोनों ने यहीं किराये के मकान में सहमति संबंध में रहना शुरू कर दिया। दोनों मनाली, रिषिकेश, हरिद्वार व देहरादून आदि जगह साथ घूमने गए थे। कोरोना काल में दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। कोरोना खत्म होने के बाद दोनों ने सेक्टर-23, द्वारका में फिर सहमति संबंध में रहना शुरू कर दिया। यहां ये 8-10 महीने रहे। चार माह से निक्की उत्तम नगर में रह रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें