संगीत की तेज धुन, चमचमाती लाइटें, दिल में जोश, चेहरों पर मुस्कान और हर तरफ जश्न का माहौल, साल की आखिरी शाम दिल्लीवाले नए साल का इस्तकबाल करने के लिए घरों से निकल पड़े। शनिवार को अंधेरा ढलते ही कनॉट प्लेस, इंडिया गेट समेत सभी बड़े बाजारों व पर्यटक स्थलों पर लोगों की खासी भीड़ दिखी।
विज्ञापन
2 of 6
नए साल की पूर्व संध्या पर लोगों को जाम से भी जूझना पड़ा
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के कई बड़े होटलों, रेस्तरां व बार में नए साल का जश्न मनाया गया। परिवार और दोस्तों के साथ ही नए साल का स्वागत किया। कनॉट प्लेस में इस साल भी जश्न मनाने के लिए युवाओं की काफी भीड़ उमड़ी। उधर, जश्न के रंग को बेरंग होने से बचाने के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
विज्ञापन
3 of 6
दिल्ली में लॉकडाउन
- फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो
2022 के आखिरी दिन शनिवार सुबह से ही दिल्ली में जश्न जैसा माहौल नजर आने लगा था। इसकी वजह भी थी, क्योंकि दो साल की कोरोना की बंदिशों से दिल्लीवालों ने घरों में कैद रहकर नया साल मनाया था। इस बार हर कोई सज-धजकर दो साल की कसक दूर करने को तैयार दिखा।
4 of 6
नए साल की पूर्व संध्या पर घूमने निकले लोग
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं में तो नए साल के जश्न को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह नजर आया। सभी ने अपने-अपने तरीके से खास अंदाज में नए साल का जश्न मनाया। कोई होटलों व रेस्तरां में आयोजित पार्टियों में पहुंचा तो किसी ने दिनभर घूम फिरकर मौजमस्ती की। हमेशा की तरह कुछ युवाओं की टोलियों ने बाइक और कार में सवार होकर सड़कों पर अपनी रफ्तार के साथ जश्न मनाया। ज्यादातर लोगों ने नए संकल्प, नई उम्मीद के साथ 2022 को अलविदा और 2023 का इस्तकबाल किया। राजधानी में कई जगहों पर तो लोग शाम से ही डीजे की धुनों पर थिरकते नजर आए।
विज्ञापन
5 of 6
नए साल की पूर्व संध्या पर घूमने निकले लोग
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सूरज ढलने के साथ लोगों की संख्या सड़कों पर बढ़ती गई। कनॉट प्लेस, इंडिया गेट समेत दूसरी जगहों पर लोगों की लाइन लग गई। जैसे-जैसे नए साल का समय नजदीक आता गया, जश्न का दौर तेज होता गया। यूं तो सभी ने नए साल के जश्न का भरपूर लुत्फ उठाया, लेकिन पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजामों के चलते कुछ लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी।
नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली में जगह-जगह तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस दोपहर बाद से ही कनॉट प्लेस आने वाले सभी प्रमुख मार्गों और अन्य पॉश इलाकों में जगह-जगह बैरीकेडिंग कर आने-जाने वाले वाहनों व वाहन चालकों की तलाशी लेती दिखी। किसी भी स्थान पर लोगों को भीड़ के रूप में इकट्ठा नहीं होने दिया गया। देर रात को पुलिस के आला अधिकारी भी सड़कों पर गश्त करते दिखाई दिए।