फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजे हत्याकांड में नया खुलासा: ऐसे शूटर के संपर्क में आया आरोपी; परिजनों ने बताया- क्यों करवाई गई हत्या

Sat, 02 Nov 2024 08:33 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Delhi Double Murder Case: घटना के बाद से आकाश के घर में मातम है। आकाश की मां का बुरा हाल है। भाई और बेटे की मौत से योगेश भी पूरी तरह से टूट चुके हैं। वहीं आरोपी ने वारदात के बाद पुलिस को दूसरी कहानी सुनाई है।
विज्ञापन
1 of 9
Delhi Double Murder - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में दिवाली की रात चाचा-भतीजे की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक आकाश शर्मा पर हत्या के प्रयास सहित आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे। वह सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन साल तक जेल में भी रह चुका था। एक मामला सट्टा चलाने को लेकर भी है। बड़े भाई योगेश पर भी मारपीट और धमकाने के मामला दर्ज हैं। पुलिस नाबालिग आरोपी से लेनदेन को लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, परिजनों का कहना है कि उन लोगों ने आरोपी को पैसे उधार दिए थे और पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने शूटर के जरिये आकाश की हत्या करवाई है।
विज्ञापन

2 of 9
आकाश शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ऐसे शूटर के संपर्क में आया आरोपी
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आपराधिक छवि होने से आकाश की कई लोगों से रंजिश थी। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि दूर के भतीजे का इस्तेमाल कर किसी बदमाश ने आकाश की हत्या करवाई हो। नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि वह शूटर से इंस्टाग्राम के जरिये संपर्क में आया था। शूटर की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

विज्ञापन

3 of 9
मृतक ऋषभ शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भाई ने बताया किसने करवाई हत्या
इधर, घटना के बाद से आकाश के घर में मातम है। आकाश की मां का बुरा हाल है। भाई और बेटे की मौत से योगेश भी पूरी तरह से टूट चुके हैं। रोते हुए योगेश ने बताया कि उनके रिश्तेदार ने ही भाई और बेटे को भी मरवा दिया। आरोपी उनके ताऊ के बेटे का बेटा है। घटना के समय वह पहली मंजिल पर खाना खा रहे थे। योगेश ने दावा किया कि हमने आरोपी भतीजे को पैसे उधार दिए थे। पैसे वापस मांगने पर उसके इरादे बदल गए और हत्या करवा दी। नाबालिग होने का फायदा उठाकर भतीजे ने वारदात को अंजाम दिया है।

4 of 9
Delhi Double Murder - फोटो : वीडियो ग्रैब
यह था मामला
नई दिल्ली के शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में पटाखे के शोर के बीच रुपये की लेन-देन के विवाद में बृहस्पतिवार रात एक फाइनेंसर आकाश शर्मा (40) की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी में उनका 10 साल का बेटा कृष भी घायल हो गया। आकाश के 16 साल के भतीजे ऋषभ ने भाग रहे शूटर का पीछा कर उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने उसके गले में गोली मार दी। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने आकाश शर्मा और उनके भतीजे को मृत घोषित कर दिया। बेटे के हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने आकाश के चश्मदीद बेटे यश के बयान हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के दूर के एक नाबालिग भतीजे को पकड़ा है, जिसने मौके पर पहुंचकर शूटर को गोली मारने का निर्देश दिया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

5 of 9
घटना स्थल के बाहर खड़े पड़ोसी एवं परिजन - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने सुनाई यह कहानी
पूछताछ में आरोपी नाबालिग ने दावा किया है कि मृतक आकाश शर्मा ने उसे एक काम करने के लिए कहा था। जिसे पूरा करने पर उन्होंने उसे 70 हजार रुपये देने का वादा किया था, लेकिन बाद में पैसे देने से मुकर गए। पैसे नहीं मिलने पर वह उनसे बदला लेना चाहता था। उसने आकाश की हत्या के लिए अपने दोस्तों से बात की और एक शूटर के जरिए घटना को अंजाम दिया। पुलिस गोली चलाने वाले शूटर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

6 of 9
Delhi Double Murder - फोटो : वीडियो ग्रैब
घर के बाहर पटाखा जलाते समय हुई वारदात
आकाश शर्मा अपने परिवार के साथ गली नंबर एक बिहारी कॉलोनी में रहते थे। परिवार में पत्नी, दो बेटे यश और कृष हैं। वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर और फाइनेंसर थे। इसी घर में उनके बड़े भाई योगेश शर्मा अपनी पत्नी, बेटी और बेटा ऋषभ और मां के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम दीवाली होने की वजह से शाम को पूजा करने के बाद आकाश शर्मा अपने बेटे कृष और भतीजा ऋषभ के साथ घर के बाहर पटाखा जला रहे थे। 
विज्ञापन

7 of 9
Delhi Double Murder - फोटो : वीडियो ग्रैब
पैर छूने के बाद गोली मारने को कहा
तभी उनके दूर का एक नाबालिग भतीजा स्कूटी से वहां आया। उसके साथ एक व्यक्ति पैदल चल रहा था। धीरे धीरे दोनों आकाश शर्मा के पास पहुंचे। नाबालिग भतीजे ने आकाश शर्मा के पैर छुए। आकाश शर्मा उससे बिना बात किए घर के भीतर जाने लगे। तभी आरोपी भतीजे ने अपने साथ आए शूटर को उन्हें गोली मारने के लिए कहा। उसने घर में घुस रहे आकाश शर्मा पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली आकाश शर्मा और दरवाजे पर मौजूद उनके बेटे कृष को लगी। गोली मारने के बाद दोनों आरोपी वहां से भागने लगे।

8 of 9
Delhi Double Murder - फोटो : वीडियो ग्रैब
आरोपियों को पकड़ने भागे भतीजे पर भी दागी गोली
यह देखकर घर के बाहर पटाखे जला रहे आकाश के भतीजा ऋषभ ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके पीछे भागे। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उसपर भी गोली चला दी। गोली उसके गले में लगी और वह वहीं गिर गया। करीब 8.23 बजे पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली। जब तक फर्श बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिवार वाले तीनों घायलों को पास के अस्पताल में ले जा चुके थे। जहां डॉक्टरों ने आकाश और उनके भतीजे ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। कृष के हाथ में गोली लगी है। जिसका ऑपरेशन किया गया है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

9 of 9
दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी मृतक का दूर का भतीजा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आकाश के बेटे यश के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। बयान में उसने अपने दूर के नाबालिग रिश्तेदार पर गोली मरवाने का आरोप लगाया। आरोपी नाबालिग आकाश शर्मा के दूर के रिश्ते में भतीजा है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते शुक्रवार को साढ़े 17 साल के आरोपी को पकड़ लिया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें