फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजे हत्याकांड में बड़ा खुलासा: कातिल ने गोली चलाने से पहले अपनाई यह तकनीक, ताकि कम से कम हो शोर-शराबा

Fri, 01 Nov 2024 07:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूछताछ में आरोपी नाबालिग ने दावा किया है कि मृतक आकाश शर्मा ने उसे एक काम करने के लिए कहा था। जिसे पूरा करने पर उन्होंने उसे 70 हजार रुपये देने का वादा किया था, लेकिन बाद में पैसे देने से मुकर गए। 
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के शाहदरा स्थित फर्श बाजार इलाके में पटाखे के शोर के बीच रुपये की लेन-देन के विवाद में गुरुवार रात एक फाइनेंसर आकाश शर्मा (40) की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी में उनका 10 साल का बेटा कृष भी घायल हो गया। आकाश के 16 साल के भतीजे ऋषभ ने भाग रहे शूटर का पीछा कर उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने उसके गले में गोली मार दी। हमलावर ने जानकर पटाखों के शोर के वक्त गोली चलाई ताकि कम से कम शोर-शराबा हो और वह वहां से भागने में कामयाब हो सकें।
विज्ञापन

2 of 6
Delhi Double Murder - फोटो : वीडियो ग्रैब
घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने आकाश शर्मा और उनके भतीजे को मृत घोषित कर दिया। बेटे के हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने आकाश के चश्मदीद बेटे यश के बयान हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के दूर के एक नाबालिग भतीजे को पकड़ा है, जिसने मौके पर पहुंचकर शूटर को गोली मारने का निर्देश दिया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

3 of 6
Delhi Double Murder - फोटो : वीडियो ग्रैब
पूछताछ में आरोपी नाबालिग ने दावा किया है कि मृतक आकाश शर्मा ने उसे एक काम करने के लिए कहा था। जिसे पूरा करने पर उन्होंने उसे 70 हजार रुपये देने का वादा किया था, लेकिन बाद में पैसे देने से मुकर गए। पैसे नहीं मिलने पर वह उनसे बदला लेना चाहता था। उसने आकाश की हत्या के लिए अपने दोस्तों से बात की और एक शूटर के जरिए घटना को अंजाम दिया। पुलिस गोली चलाने वाले शूटर की तलाश कर रही है।

4 of 6
Delhi Double Murder - फोटो : वीडियो ग्रैब
आकाश शर्मा अपने परिवार के साथ गली नंबर एक बिहारी कॉलोनी में रहते थे। परिवार में पत्नी, दो बेटे यश और कृष हैं। वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर और फाइनेंसर थे। इसी घर में उनके बड़े भाई योगेश शर्मा अपनी पत्नी, बेटी और बेटा ऋषभ और मां के साथ रहते हैं। गुरुवार शाम दिवाली होने की वजह से शाम को पूजा करने के बाद आकाश शर्मा अपने बेटे कृष और भतीजे ऋषभ के साथ घर के बाहर पटाखे जला रहे थे। तभी उनके दूर का एक नाबालिग भतीजा स्कूटी से वहां आया। उसके साथ एक व्यक्ति पैदल चल रहा था। धीरे-धीरे दोनों आकाश शर्मा के पास पहुंचे। नाबालिग भतीजे ने आकाश शर्मा के पैर छुए। आकाश शर्मा उससे बिना बात किए घर के भीतर जाने लगे। तभी आरोपी भतीजे ने अपने साथ आए शूटर को उन्हें गोली मारने के लिए कहा। उसने घर में घुस रहे आकाश शर्मा पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली आकाश शर्मा और दरवाजे पर मौजूद उनके बेटे कृष को लगी। गोली मारने के बाद दोनों आरोपी वहां से भागने लगे।
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली शाहदरा डबल मर्डर - फोटो : Self
यह देखकर घर के बाहर पटाखे जला रहे आकाश के भतीजे ऋषभ ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके पीछे भागा। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उस पर भी गोली चला दी। गोली उसके गले में लगी और वह वहीं गिर गया। करीब 8.23 बजे पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली। जब तक फर्श बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिवार वाले तीनों घायलों को पास के अस्पताल में ले जा चुके थे। जहां डॉक्टरों ने आकाश और उनके भतीजे ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। कृष के हाथ में गोली लगी है। जिसका ऑपरेशन किया गया है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Delhi Double Murder - फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आकाश के बेटे यश के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। बयान में उसने अपने दूर के नाबालिग रिश्तेदार पर गोली मरवाने का आरोप लगाया। आरोपी नाबालिग आकाश शर्मा के दूर के रिश्ते में भतीजा है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते शुक्रवार को साढ़े 17 साल के आरोपी को पकड़ लिया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें