गुजरात के सांसद डॉ केसी पटेल को हनीट्रैप में फंसाने का मामला आने वाले समय में भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। आरोपी युवती के फ्लैट से बरामद हुए विजिटिंग कार्डों से पता चलता है कि उसकी भाजपा में कहां तक पैठ थी। इनमें 20 से ज्यादा ऐसे विधायक, सांसद और मंत्रियों के विजिटिंग कार्ड हैं, जो भाजपा के ही हैं।
विज्ञापन
2 of 13
honey trap
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात के भाजपा सांसद केसी पटेल के हनी ट्रैप में फंसने के बाद जो खुलासे हो रहे हैं, वह भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक युवती के गाजियाबाद के नीतिखंड फ्लैट से बरामद हुए डीवीआर में 360 घंटे का वीडियो मिला है। घर के एक कमरे में बाकायदा सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम मिला। दिल्ली पुलिस ने फुटेज को देखा है, लेकिन अधिकृत तौर पर जांच के लिए साइबर लैब भेजा गया है ताकि बाद में इस पर कोई सवाल न उठें कि वीडियो में कोई कांट छांट की गई है।
विज्ञापन
3 of 13
honey trap
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को पूरा यकीन है कि डीवीआर में कैद वीडियो में बहुत से सफेदपोश और प्रभावशाली लोगों की करतूत है। युवती के फ्लैट से सौ से ज्यादा विजिटिंग कार्ड भी बरामद हुए हैं। इनमें पुलिस अधिकारियों से लेकर बड़े राजनीतिज्ञों तक शामिल हैं। सबसे ज्यादा कार्ड भाजपा से जुड़े लोगों के हैं। इनमें कुछ अब विधायक, सांसद और मंत्री तक हैं।
4 of 13
honey trap
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की एक टीम ने विजिटिंग कार्डों के साथ मोबाइल नंबरों की लिस्ट तैयार की है। आने वाले कुछ दिनों में जांच टीम इन नंबरों पर यह वैरिफाई करेगी कि युवती को वह कैसे जानते हैं। उनका कार्ड युवती तक कैसे पहुंचा। पुलिस साइबर लैब की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। यह भी सामने आया है कि युवती का पिछले कई सालों से भाजपा से जुड़ाव रहा है।
विज्ञापन
5 of 13
honey trap
- फोटो : अमर उजाला
उसके कुछ ऐसे फोटोग्राफ भी सामने आए हैं, जिनमें वह चुनाव के दौरान गले में भाजपा का दुपट्टा डालकर महिलाओं के साथ भाजपा के लिए प्रचार कर रही है। उसकी फेसबुक पर जितने भी बड़े लोगों के साथ फोटो हैं, उनमें सभी भाजपा से जुड़े हैं। इनमें एक मौजूदा राज्यपाल भी हैं। महिला की कुछ फोटो गोवा और अन्य शहरों में घूमने के दौरान खींची गई हैं। दिल्ली पुलिस ने अभी किसी भी नेता अथवा अधिकारी के वीडियो का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
6 of 13
honey trap
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस इतना जरूर बताया है कि गुजरात के भाजपा सांसद केसी पटेल से संबंधित वीडियो 45 मिनट का है। यह भी जानकारी मिली है कि यह वीडियो कुछ माह पहले का है। वीडियो तैयार करने से पहले युवती खुद अपनी कार से सांसद को उनके आवास से अपने फ्लैट पर ले गई थी और बाद में खुद ही अपनी गाड़ी से उन्हें छोड़कर आई थी। आसपास फ्लैटों में रहने वाले लोगों ने बताया कि युवती बाहरी लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। वह जब भी फ्लैट में होती थी, तो अंदर ही रहती थी। वहीं इस मामले में पार्टी हाईकमान नजर रखे हुए है। अभी तक कोई ऐसा बयान सामने नहीं आया है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद हाईकमान ऐसे नेताओं पर कार्रवाई का चाबुक चला सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
honey trap
- फोटो : अमर उजाला
युवती का राजदार है मित्रपाल, गिरफ्तारी से खुलेंगे राज
हनीट्रैप का सच जानने के लिए पुलिस को युवती के साथी मित्रपाल की तलाश है। पुलिस का मानना है कि उसके हाथ आने के बाद ही कई रहस्यों से परदा उठेगा। मित्रपाल हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस से मदद मांगी है। अंतिम बार उसकी लोकेशन हरियाणा में मिली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने हरियाणा में जाल बिछा रखा है।
8 of 13
honey trap
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात के वलसाड़ सीट से भाजपा सांसद डॉ केसी पटेल से रंगदारी मांगने की आरोपी युवती के पिता और भाई से जानकारी जुटाने के बाद दिल्ली पुलिस ने युवती के सहयोगी रहे मित्रपाल की तलाश तेज कर दी है। युवती ने कई मामलों में मित्रपाल का नाम लिया है। पुलिस का मानना है कि मित्रपाल हनीट्रैप का राजदार है।
9 of 13
honey trap
- फोटो : अमर उजाला
वह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ दस से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि हनीट्रैप की रकम वसूली के लिए युवती को मित्रपाल की मदद लेनी पड़ती थी। फिलहाल एक टीम को मित्रपाल के पीछे लगाया गया है। फिलहाल पूरा फोकस उसकी गिरफ्तारी पर है। पुलिस मित्रपाल और उसके भाई के घर खंगाल चुकी है, लेकिन कोई सबूत हाथ नहीं लगा है।
10 of 13
honey trap
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का मानना है कि मित्रपाल के हाथ आते ही कई रहस्यों से परदा उठेगा। कितने लोगों से हनीट्रैप की रकम वसूली गई। रकम का कितने लोगों में बंटवारा होता था और फिलहाल रकम कहां निवेश की गई है। यह सब सवाल मित्रपाल से किए जाने की तैयारी है। पुलिस कोशिश कर रही है कि युवती का रिमांड अवधि खत्म होने से पहले ही मित्रपाल हाथ लग जाए तो दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मित्रपाल की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस के अधिकारियों से मदद के लिए संपर्क साधा है। सूत्रों के मुताबिक स्थानीय पुलिस भी सर्विलांस के जरिए उसकी खोजबीन में जुटी है।
11 of 13
honey trap
- फोटो : अमर उजाला
फिलहाल उसकी अंतिम लोकेशन हरियाणा के एक गांव में मिली है। दिल्ली पुलिस ने हरियाणा में उसकी तलाश के लिए डेरा डाला हुआ है। दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड के कई ऐसे होटलों के भी नाम सामने आए हैं, जहां शातिरों ने शिकार बनाए गए कुछ लोगों से बातचीत की है। पुलिस अभी पूरा ब्यौरा एकत्र करने में जुटी है।
12 of 13
honey trap
- फोटो : अमर उजाला
अजयपाल के ठिकाने की तलाश
मित्रपाल के बाद दूसरे किसी शख्स की तलाश दिल्ली पुलिस को है तो वह है अजयपाल। इसके घर और परिवार की तलाश में दिल्ली पुलिस की एक टीम अलग से लगाई गई है। पुलिस को जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले तक वह सदर बाजार में मेडिकल स्टोर चलाता था। युवती उसके मेडिकल पर आती-जाती थी। दोनों के बीच कुछ दिनों तक प्रेम प्रसंग भी रहा।
कुछ दिन पहले तक चलाता था मेडिकल स्टोर
पुलिस को इसके सबूत भी मिले हैं कि मलेशिया भी एकसाथ घूमने गए थे। युवती ने जो एड्रेस अजयपाल के पुलिस को दिए हैं, उन सभी जगहों से वह गायब हो चुका है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। युवती के बताए गए ठिकाने पर उसका मेडिकल स्टोर भी नहीं मिल पाया है। पूरी कहानी में अजयपाल का किरदार भी रहस्यमय बना हुआ है। पुलिस इस नाम के शख्स का आपराधिक रिकार्ड भी खंगालने में जुटी है। फिलहाल उसका कोई आपराधिक रिकार्ड सामने नहीं आया है।