शहीद नगर में पानी के गुब्बारे के फूटने पर उसके छींटे पोते की आंख पर पड़ा तो गुस्साए पड़ोसी ने 10 साल के बच्चे की हत्या कर दी और हाथ-पैर तोड़कर शव घर में ही दफना दिया। (सभी फोटोः अमर उजाला/गाजियाबाद)
विज्ञापन
2 of 8
Sameer murder
घटना का खुलासा छठवें दिन तब हुआ जब पड़ोसी के ताला बंद घर से बदबू उठने लगी। शनिवार को पुलिस ने ताला तोड़कर शव को बरामद कर लिया। इस खबर से कालोनी में हड़कंप मच गया। हंगामे की आशंका पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
3 of 8
Sameer murder
शहीद नगर ए 86 में इमरान परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा समीर (10) दिल्ली के एक प्राइमरी स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। मृतक के पिता इमरान ने बताया कि पांच जून को उनका बेटा समीर गुब्बारे में पानी भरकर बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान गुब्बारा फूट गया और उसका पानी पड़ोसी अब्बास चौधरी के पोते इन्नू की आंख में गिर गया।
4 of 8
Sameer murder
इस पर उनका अब्बास की पत्नी जन्नती से विवाद हो गया। अब्बास ने उन्हें धमकी दी। इमरान ने बताया कि शाम को सभी लोग नमाज अता कर घर लौटे तो समीर पास की दुकान से सामान खरीदने के लिए गया था।
विज्ञापन
5 of 8
Sameer murder
काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो उसकी काफी तलाश की गई। देर रात तक उसका पता नहीं चलने पर उन्होंने साहिबाबाद थाने में समीर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को इमरान ने अब्बास के घर पर ताला लटका देखा तो उन्हें शक हुआ।
विज्ञापन
6 of 8
Sameer murder
शक होने पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने घर का ताला तोड़कर अंदर देखा तो घर में बदबू आ रही थी। पुलिस टीम ने एक कमरे में पड़ी मशीन के पास गत्ते को हटाकर देखा तो उनके मिट्टी उखड़ी थी।
विज्ञापन
7 of 8
Sameer murder
मिट्टी को हटाया गया तो चार फीट के गड्ढे में समीर का शव दिखा। उसके हाथ पैर तोड़कर शव को मिट्टी से दबाया गया था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इमरान की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी अब्बास चौधरी, पत्नी जन्नती, बेटा इकबाल, सोनू और डब्बू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी अनूप सिंह का कहना है कि पुलिस टीम ने अब्बास चौधरी को कालोनी से ही गिरफ्तार कर लिया है।