दिल्ली में संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी साजिश की जांच रहेगी जारी
एफआईआर वापस लिए जाने के आश्वासन के बावजूद, पुलिस सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि इससे झड़पों के पीछे रची गई कथित 'बड़ी साजिश' की चल रही जांच पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पुलिस के अनुसार घटनाओं के क्रम को समझने और हिंसा की योजना बनाने, भड़काने या उसमें भाग लेने वाले संदिग्धों की पहचान करने के लिए पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल सबूत, मोबाइल फोन रिकॉर्ड और गवाहों के बयानों की जांच कर रही है।