फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर उनके ही मंत्री लगा रहे बट्टा, वायरल फोटो से देश शर्मिंदा

Thu, 29 Jun 2017 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
radha mohan singh and meenakshi lekhi - फोटो : सोशल मीड‌िया
एक ओर नरेंद्र मोदी जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं वह स्वच्छ भारत अभियान चलाकर देशवासियों को इस मुहिम से जुड़ने की अपील कर रहे हैं। इसके लिए वह खुद भी झाड़ू लगा चुके हैं। जब से उन्होंने यह मुहिम शुरु की है देश का हर सफाई पसंद शख्स उनके साथ इस मुहिम में खड़ा है। लेकिन उनके इसी सपने को खुद उनके ही ‌सांसद व मंत्री तोड़ रहे हैं। जी हां सोशल मीडिया पर इन दिनों मोदी के एक मंत्री और एक सांसद की तस्वीर वायरल हो रही है ज‌िसे देखकर आप खुद स्वच्छ भारत अभियान का क्या हाल है ये पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
radha mohan singh - फोटो : ani
सबसे पहले बात करते हैं केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह की। इन्होंने तो पीएम के स्वच्छ भारत अभियान पर इस तरह बट्टा लगाया है जिसकी एक केंद्रीय मंत्री से उम्मीद नहीं की जा सकती। दरअसल वह सोशल मीडिया में कैद एक तस्वीर में खुले में पेशाब करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
radha mohan singh - फोटो : सोशल मीड‌िया
जबकि पीएम मोदी पूरे देश को खुले में शौच आदि से मुक्त करना चाहते हैं। वहीं उनके ये मंत्री जी ही उनके सपनों को तार-तार कर रहे हैं।

4 of 6
radha mohan singh
हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह तस्वीर कब और कहां खिंची गई थी लेकिन इन दिनों यह सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
meenakshi lekhi - फोटो : सोशल मीड‌िया
दूसरी जिस तस्वीर की चर्चा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा हो रही है वो है दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी की। मीनाक्षी लेखी का हाल ये है कि वह डिग्री धारक होते हुए भी स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत ठीक से नहीं लिख पा रही हैं। आप तस्वीर में देख सकते हैं उन्होंने क्या लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
meenakshi lekhi - फोटो : सोशल मीड‌िया
बता दें क‌ि मीनाक्षी लेखी डीयू के प्रत‌िष्ठ‌ित ह‌िंदू कॉलेज से पढ़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें