फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस रोड का योगी के मंत्री करने आए उद्घाटन वहां लगे अखिलेश यादव के पोस्टर, उड़ी अधिकारियों की नींद 

Thu, 29 Jun 2017 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

अखिलेश के पोस्टरों ने उड़ाई अधिकारियों की नींद, जिस रोड का योगी के मंत्री ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : लाल‌ सिंह
सेक्टर-61 से 28 तक महाराजा अग्रसेन मार्ग पर बने एलिवेटेड रोड का बुधवार को उद्घाटन हो गया, लेकिन मंगलवार रात को सपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल यादव ने एलिवेटेड रोड पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पोस्टर लगाकर उन्हें धन्यवाद दे दिया। (सभी फोटो: लाल‌ सिंह/अमर उजाला, नोएडा)
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : लाल‌ सिंह
इसमें कहा गया कि जाम से लोगों का छुटकारा दिलाने का काम सपा ने किया। इसकी भनक भाजपा व प्राधिकरण को रात में तो नहीं लगी, लेकिन जैसे ही सुबह हुई तो जगह-जगह लगे पोस्टर लगे देख होश उड़ गए।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : लाल‌ सिंह
अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल पोस्टर हटा दिए गए। इस संबंध में अनिल यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपने 100 दिन के कामों को गिना रही है। कोई नई योजना नहीं लाई गई।

4 of 7
- फोटो : लाल‌ सिंह
अखिलेश सरकार ने जो काम कराए थे, उन्हीं का उद्घाटन किया जा रहा है। जबकि एलिवेटेड रोड सेक्टर-61 से एनटीपीसी तक तो पहले ही चालू हो चुका है। दोबारा उद्घाटन की जरूरत ही नहीं थी। नोएडा में नारी निकेतन, मेट्रो प्रोजेक्ट आदि सपा सरकार ने पूरे कराए थे, आगे भी भाजपा श्रेय लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : लाल‌ सिंह
सपा ने कराया विकास: प्रदेश सरकार हो या प्राधिकरण, जितने भी विकास के कार्य अखिलेश यादव ने कराए थे, उन्हीं को अब भाजपा अपना बता रही है। जबकि सरकार बने 100 दिन हो चुके हैं, प्राधिकरण ने किसी भी नए प्रोजेक्ट के बारे में कोई योजना नहीं बनाई। बल्कि पुराने प्रोजेक्ट रोके जा रहे हैं। विकास अगर सपा ने कराया है तो भाजपा को स्वीकार करना चाहिए।- सुरेंद्र सिंह नागर, राज्य सभा सांसद व सपा के राष्ट्रीय महासचिव
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : लाल‌ सिंह
श्रेय लेने का प्रयास: रिकॉर्ड समय में एलिवेटेड रोड बनाने का काम सपा ने किया था और चुनाव से पहले इसे आम जनता के लिए खोल भी दिया गया था। अब भाजपा और प्राधिकरण इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा को चाहिए कि पहले किसी प्रोजेक्ट को समय से पहले पूरा करके दिखाए और फिर उद्घाटन करके दिखाए।- सुनील चौधरी, पूर्व सपा प्रत्याशी नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : लाल‌ सिंह
सपा ने तीन एलिवेटेड की योजना बनाई थी: सपा सरकार की योजनाओं को ही भाजपा सरकार पूरा करे ले तो बड़ी बात है। सपा ने ही सेक्टर-61 से 28, सेक्टर-19 से 56, बरौला से लेकर फेस-2 तक एलिवेटेड प्रोजेक्ट की योजना तैयारी की थी। एक एलिवेटेड पूरा हो चुका है। सपा के बनवाए गए प्रोजेक्ट का भाजपा ने दोबारा से उद्घाटन करके कोई बड़ा काम नहीं किया है। भाजपा अगर नोएडा के हित में सच्चाई से काम कर रही है तो सपा के कार्यकाल में जिन प्रोजेक्ट की योजनाएं बनी थीं, उसे पूरा करके दिखाए।- अशोक चौहान, सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें