फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mustafabad Building Collapsed: नेहा ने माता-पिता को बचाया, दो भाइयों की मौत... तीसरी मंजिल पर सो रहा था परिवार

Sun, 20 Apr 2025 02:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख जताते हुए हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। दोपहर को स्थानीय भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट व दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा घटना स्थल पहुंचे थे और राहत बचाव कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
1 of 10
Delhi Building Collapsed - फोटो : अमर उजाला
दयालपुर में हादसे के समय शाहिद व परिवार के सदस्य तीसरी मंजिल पर गहरी नींद में सो रहे थे। इस बीच अचानक धमाके के साथ इमारत जमींदोज हो गई। बेटी नेहा (19) ने खुद को संभाला तो उसके शरीर का कुछ हिस्सा मलबे में दबा था। उसने इधर-उधर नजर दौड़ाई तो कुछ दूरी पर माता-पिता मलबे में दबे दर्द से कराह रहे थे।
विज्ञापन

2 of 10
Delhi Building Collapsed - फोटो : अमर उजाला
नेहा ने हिम्मत दिखाकर खुद को मलबे से निकाला। इसके बाद पिता शाहिद (45) व रेहाना (38) को बचाया। दोनों के शरीर में कई फ्रेक्चर होने के अलावा अन्य चोटें थीं। मलबे में उसके दोनों भाई दानिश (23) व नावेद (17) नहीं दिख रहे थे। इस बीच पड़ोसी वहां पहुंचे तो उन्होंने मलबा हटाया। कुछ ही देर में दानिश और नावेद मिल गए, लेकिन उनके शरीर में हलचल नहीं हो रही थी। नेहा को भी चोटें थीं। लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां दानिश व नावेद को मृत घोषित कर दिया गया। माता-पिता को दोनों बेटों की मौत का पता चला तो कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

3 of 10
Delhi Building Collapsed - फोटो : अमर उजाला
वहीं, शाहिद के साले शहजाद ने बताया कि मूलरूप से धामपुर, बिजनौर निवासी जीजा शाहिद पांच साल से हाजी तहसीन के मकान में तीसरी मंजिल के एक हिस्से में किराये पर रहते हैं। करीब 14-15 साल पहले जीजा की केमिकल के कारण एक आंख खराब हो गई थी। वह कम दिखने की वजह से कोई काम नहीं कर पाते थे। घर का खर्च दानिश ही चला रहा था। नावेद नौवीं में पढ़ाई कर रहा था। शहजाद ने बताया कि रात करीब 3:07 बजे उनके मोबाइल पर सूचना आई तो वे फराशखाना, जीबी रोड से जीटीबी अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें- सास-दामाद के बाद समधी-समधन का प्यार: महिला पहुंची पुलिस के पास, बोली- पति करता है... अब प्रेमी के साथ रहूंगी

4 of 10
Delhi Building Collapsed - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने भी हादसे पर जताया दुख, मदद का किया एलान
हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम कार्यालय के एक्स अकाउंट पर जारी बयान में कहा गया है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में इमारत ढहने से हुई मौतों से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया उनके प्रति संवेदना। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

5 of 10
Delhi Building Collapsed - फोटो : अमर उजाला
15 साल पहले बनाई गई थी 'मौत' की इमारत
दयालपुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक चार मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह भर-भराकर जमींदोज हो गई। अचानक तेज धमाका हुआ तो पड़ोसी नींद से जागे। बाहर निकलकर देखा तो गली में धुंए का गुबार था। इस बीच मौके से चीखने-पुकारने की आवाज आने लगीं। कुछ ही देर में लोगों को इमारत गिरने का अहसास हो गया।
विज्ञापन

6 of 10
Delhi Building Collapsed - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोग मदद को भागे। बाद में कंट्रोल रूम को कॉल की गई। लोगों ने एक-एक कर घायलों को मलबे से निकालना शुरू कर दिया। इस बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। हादसे के समय इमारत में 22-25 लोग मौजूद थे। घटना को देखते हुए डीडीएमए (दिल्ली आबदा प्रबंधन), एनडीआरएफ, एमसीडी व बाकी बचाव दलों को मौके पर बुला लिया गया।
विज्ञापन

7 of 10
Delhi Building Collapsed - फोटो : अमर उजाला
एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत
सुबह होते-होते मलबे से करीब 15 लोगों को निकाल लिया गया, जिनमें चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी दिन भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद धीरे-धीरे और लोगों को मलबे से निकालने का सिलसिला जारी रहा। दोपहर तक मृतकों की संख्या 11 तक पहुंच गई। इसमें एक ही परिवार के आठ लोग शामिल हैं। इसके अलावा 11 लोगों का जीटीबी अस्पताल में इलाज जारी है।

8 of 10
Delhi Building Collapsed - फोटो : अमर उजाला
15 साल पहले लापरवाही से इमारत का निर्माण किया गया
शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि करीब 15 साल पहले लापरवाही से इमारत का निर्माण किया गया था। पिछले कुछ दिनों से ग्राउंड फ्लोर पर बनी दो दुकानों में काम चल रहा था। दो दुकानों के पार्टिशन को हटाकर एक ही दुकान में तब्दील किया जा रहा था। इसके अलावा गली में मौजूद नाली का पानी भी इमारत की बुनियाद में रिस रहा था। आशंका व्यक्त की जा रही है इसकी वजह से इमारत गिरी।

9 of 10
Delhi Building Collapsed - फोटो : अमर उजाला
सीएम रेखा गुप्ता ने दिए जांच के आदेश
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख जताते हुए हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। दोपहर को स्थानीय भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट व दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा घटना स्थल पहुंचे और राहत बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने आदेश दिया है कि एरिया में ऐसी और खतरनाक इमारतों को तुरंत खाली करवाया जाए।
विज्ञापन

10 of 10
Delhi Building Collapsed - फोटो : अमर उजाला
मृतकों की लिस्ट
एक ही परिवार
1. तहसीन (60) मकान मालिक
2. नाजिम (30) पुत्र-तहसीन
3. शाहिना (28) पत्नी-नाजिम
4. अनस (6) पुत्र-नाजिम
5. आफरीन (4) पुत्री नाजिम
6. अफ्फान (8 माह) पुत्र-नाजिम
7. चांदनी (23) पत्नी- चांद मोहम्मद
8. इशहाक (70) ससुर-तहसीन

किरायेदार
9. दानिश (23) पुत्र-शाहिद
10. नावेद (17) पुत्र-शाहिद
11. रेशमा (38) पत्नी नबी मोहम्मद

यह भी पढ़ें- Aligarh Saas Damad Love: फिर गायब सास-दामाद? सपना को लाया था घर, रात गुजराने के बाद दोस्त से ली आखिरी बार मदद

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें