मुंडका में आग का तांडव
- फोटो : अमर उजाला
चूंकि पूरी इमारत को अवैध रूप से ही बनाया गया था, इसलिए बिल्डिंग के मालिक ने वहां आग से बचाव कोई उपाय भी नहीं किए थे। यहां तक ऊपर की सभी मंजिलों पर जीने के साथ लगे गेट भी छोटे-छोटे से थे। आग लगी तो जीना का रास्ता एकदम बंद हो गया। जो लोग जिस फ्लोर पर भी वह फंस गए। हादसे के समय अंदर धुंआ भरा तो लोगों ने इमारत में गली की ओर लगे शीशों को तोड़ा और रस्सी, क्रेन, सीढ़ी की मदद से बाहर निकले। कुछ न तो छलांग भी लगा दी।