फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो फंदा तैयार कर रहा था, दोस्त कमेंट और इमोजी भेज रहे थे, 20 घंटे में 2600 लोगों ने देखा वीडियो

Tue, 31 Jul 2018 11:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
मृतक का फाइल फोटो
एक 28 वर्षीय युवक अमित चौहान ने सोमवार शाम अपने घर में आत्महत्या कर ली। अमित ने फेसबुक लाइव किया और अपने सैकड़ों दोस्तों के सामने आकर कहा कि वो सुसाइड कर रहा है इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर दीजिएगा। घटना हरियाणा के गुरुग्राम के पटौदी थाना इलाके के पाटौदा गांव की है। पटौदी के वार्ड-11 जाटौली में फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या करने का मामला सोशल मीडिया पर तमाशा बनकर रह गया।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मृतक अमित चौहान - फोटो : अमर उजाला
युवक के फंदे पर लटकने का यह वीडियो 20 घंटे में 2600 से अधिक लोगों ने देखा। फंदे पर लटकने से पहले अमित चौहान ने फेसबुक लाइव चालू कर दिया। पहली वीडियो करीब 3 मिनट की है, जबकि दूसरी वीडियो 1 घंटे 4 मिनट की है। पहली वीडियो में ही 2 मिनट 54 सेकेंड पर वह फंदे से लटक गया।
विज्ञापन

3 of 5
live suicide gurugram - फोटो : अमर उजाला
अमित के फेसबुक पर लाइव आकर खुदकुशी करने की तैयारी को उसके कुछ दोस्तों ने मजाक समझा। वे मजाक में कमेंट करते  रहे। कइयों ने लिखा कि तुम्हें कोई और काम नहीं है, तो कुछ दोस्तों ने उसे मजाकिया कमेंट और इमोजी भेजे, लेकिन किसी ने उसके परिजनों को सूचित करना जरूरी नहीं समझा। इसी बीच अमित का वो लाइव वीडियो बंद हो गया।
 

4 of 5
fb crime
कुछ देर बाद उसने दूसरा फेसबुक लाइव शुरू किया। इसमें वह फंदे से लटक गया था। ऐसा माना जा रहा है कि पहली वीडियो के दौरान अचानक इंटरनेट बाधित हुआ होगा, जिसके बाद यह दोबारा वीडियो बनने लग गई। दूसरे वीडियो को 20 घंटे में 1400 से अधिक लोग देख चुके हैं। युवक के लाइव आत्महत्या करने पर सोशल मीडिया पर भी अनेक कमेंट आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fb crime
पड़ोसी के घर रुकी थी मृतक की पत्नी
दिमागी तौर पर परेशान अमित ने पत्नी से शाम के वक्त मारपीट की थी। इसके बाद न केवल पत्नी बल्कि दोनों बच्चों को भी घर से बाहर निकाल दिया था। पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसे आसरा देते हुए रात  को उनके घर पर रुकने को कहा था। ऐसे में वह दोनों बच्चों के साथ महिला के घर पर रुक गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें