फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार की नई घोषणा: गरीब महिलाओं को मुफ्त में मिलेगा गैस कनेक्शन, जानिए कैसे

Wed, 08 Mar 2017 06:55 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
lpg
भारत सरकार ने बुधवार को ऐलान करते हुए बताया कि गरीबी रेखा के नीचे रहने वाली महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मु्फ्त में गैस कनेक्शन मिलेगा लेकिन,उसके लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है। 
विज्ञापन

2 of 9
lpg
भारत सरकार ने पिछले वर्ष प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शुरू किया था और इसके तहत पांच करोड़ गरीब महिलाओं को तीन वर्ष के भीतर फ्री गैस कनेक्शन देने का निर्णय लिया था। 

 
विज्ञापन

3 of 9
aadhar card
बता दें कि जिन महिलाओं के पास भी आधार कार्ड नहीं है उन्हें पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 31 मई 2017 तक अपना आधार कार्ड बनवा लेने को कहा है।

4 of 9
aadhar card
आधार कार्ड के आवेदन के बाद महिलाएं मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए आईडी स्लिप दिखा कर अप्लाई कर सकती हैं।   
 
विज्ञापन

5 of 9
आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी महिलाओं की लंबी लाइन - फोटो : Reuters
मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए आवेदन सहित किसी एक सरकारी दस्तावेज जैसे कि पासपोर्ट,वोटर आईडी,राशन कार्ड,पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस,किसान फोटो पासबुक या फिर किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित पहचान पत्र का होना जरूरी है। 
 
विज्ञापन

6 of 9
aadhar card
मंत्रालय ने राज्य सरकार के अधीन आने वाली सभी राशन की दुकानों को महिलाओं के शारीरिक चिन्हों जैसे उंगली के निशान अथवा आंखों की पुतलियों द्वारा व्यक्ति विशेष की पहचान नंबर(बायोमेट्रीक नंबर) की पद्धति से पहचान करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन

7 of 9
लोगों के पास नहीं है आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2016 अक्टूबर में भारत सरकार ने गैस सब्सिडी के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य कर दिया था।  

8 of 9
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
भारत सरकार अब हर सब्सिडाइज्‍ड कनेक्शन वालों को प्रति वर्ष 12 सिलेंडर देती है और सब्सिडी में मिलने वाले पैसे सीधे ग्राहक के बैंक खाते में जमा हो जाते हैं। 

 
विज्ञापन

9 of 9
डेमो पिक
छह मार्च को सरकार द्वारा यह नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है कि गैस सिलेंडर से जुड़ी किसी भी प्रकार की सुविधा को प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें