फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए अंदाज में दिल्ली के नए LG ने पहले ही बजट भाषण में कहा, तुम आ गए हो नूर आ गया है

Tue, 07 Mar 2017 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
kejriwal baijal - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला
उपराज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण के साथ ही सोमवार को दिल्ली विधानसभा का पांच दिवसीय बजट सत्र शुरू हो गया। बैजल ने 28 मिनट के अभिभाषण में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सुधार कार्य और भविष्य की योजनाओं को करीब 15 मिनट दिए।
विज्ञापन

2 of 7
kejriwal baijal - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं कुल 47 बिंदू रखे, जिनमें 19 शिक्षा से जुड़े हुए थे। उन्होंने आप सरकार की ओर से दो साल के दरम्यान शिक्षा, स्वास्थ्य, जल, बिजली और यातायात क्षेत्र में किए गए कार्यों का ब्योरा पेश किया।
विज्ञापन

3 of 7
kejriwal baijal - फोटो : अमर उजाला
अभिभाषण में जहां सरकार के चालू वित्त वर्ष की उपलब्धियां गिनवाईं , वहीं भविष्य का रोडमैप भी पेश किया। अभिभाषण पर जलमंत्री कपिल मिश्रा ने धन्यवाद चर्चा का शुभारंभ ये कहकर किया कि जब उपराज्यपाल सरकार का ब्योरा रख रहे थे तो मुंह से निकल रहा था, तुम आ गए हो, नूर आ गया है, नहीं तो चिरागों से लौ जा रही थी।

4 of 7
kejriwal baijal - फोटो : अमर उजाला
साथ में मिश्रा ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार के कार्यों को लेकर ही एमसीडी चुनाव में जाएंगे। उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनवाने के साथ-साथ चालू काम और उसे पूरा करने का लक्ष्य भी पेश किया।
विज्ञापन

5 of 7
kejriwal baijal - फोटो : अमर उजाला
बैजल ने कहा, अभी 103 मोहल्ला क्लीनिक बने हैं जो अगले 6 महीने में 1000 होंगे तो एक साल में 122 पॉलीक्लीनिक बनेंगे। वहीं स्कूलों में कमरों का निर्माण, नए अस्पताल निर्माण, अंबेडकर विश्वविद्यालय के नए कैंपस, महर्षि वाल्मीकि महाविद्यालय के कैंपस निर्माण, दिल्ली सौर ऊर्जा नीति में 2025 तक 2000 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य भी गिनवाया।
विज्ञापन

6 of 7
kejriwal baijal - फोटो : अमर उजाला
कार्यवाही देखने एलजी और सीएम के परिजन पहुंचे
विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही देखने  उपराज्यपाल अनिल बैजल की पत्नी माला बैजल और बेटी भी पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kejriwal baijal - फोटो : अमर उजाला
वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और मां गीता देवी भी उपराज्यपाल के अभिभाषण को सुनने विधानसभा पहुंचीं। बाहर मीडिया ने सुनीता केजरीवाल से बात करने की कोशिश की लेकिन वो बिना बात किए निकल गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें