फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की बेटी साक्षी और अजितेश की शादी से जुड़े पांच बड़े सवाल, जो अभी तक अनसुलझे

Mon, 15 Jul 2019 12:26 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
1 of 8
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश कुमार ने भले ही शादी करने के दावे किए हों, लेकिन अभी भी पांच ऐसे बड़े सवाल हैं, जो अभी तक अनसुलझे हैं। आइए जानते हैं उन पांच बड़े सवालों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 8
विधायक राजेश मिश्रा का दावा - फोटो : Social Media
भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल बागी की बेटी साक्षी और अजितेश ने प्रयागराज के एक मंदिर में शादी करने का दावा किया गया, लेकिन शादी की फोटो अब तक सामने नहीं आई है। कुछ फोटो सामने जरूर आईं, जिनमें अजितेश बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक फोटो में वो दोनों साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। साथ में कुछ अन्य लोग भी उस फोटो में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन शादी के अन्य कार्यक्रमों की कोई भी फोटो सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन

3 of 8
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जिस मंदिर में शादी होने का दावा किया जा रहा है, उसके महंत व विवाह की रस्में संपन्न कराने वाले पुरोहित अलग-अलग बयान दे रहे हैं। एक तरफ जहां महंत मंदिर में शादी कराए जाने से इंकार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुरोहित उसी मंदिर में विवाह कराने की बात कह रहे हैं। लोगों की नजरें अब इस बात पर टिक गई है कि अब आगे इस जोड़े का क्या होगा? दरअसल, बेगम बाजार में गंगा तट पर स्थित मंदिर का वास्तविक नाम श्री रामजानकी हनुमान मंदिर है, जिसके महंत परशुराम दास हैं। उनसे जब इस मुद्दे पर बात की गई तो उन्होंने साफ कह दिया कि इस मंदिर में न तो शादी होती है और न ही शादी हुई। विवाह के लिए जारी प्रमाणपत्र को भी उन्होंने गलत बताया। उधर विवाह प्रमाणपत्र जारी करने वाले आचार्य विश्वपति जी शुक्ल का कहना है कि विधायक पुत्री साक्षी व अजितेश का विवाह अतिप्राचीन रामजानकी मंदिर स्थित प्राचीन दुर्गा देवी मंदिर परिसर में आयोजित कराया गया, जिसके लिए उन्हें 1100 रुपये की दक्षिणा भी दी गई। 

4 of 8
साक्षी मिश्रा और अजितेश-मैरिज सर्टिफिकेट - फोटो : सोशल मीडिया
राम जानकी मंदिर के पुजारी का कहना है कि साक्षी मिश्रा और अजितेश शादी के नाम पर जो प्रमाण-पत्र दिखा रहे हैं वो नकली है। वे चाहें तो कोर्ट में रजिस्टार के सामने पंजीकृत विवाह कर सकते हैं। बता दें कि साक्षी और अजितेश ने अपना मैरिज सर्टिफिकेट दिखा कर शादी करने का दावा किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  इस मैरिज सर्टिफिकेट के अनुसार उनकी शादी प्रयागराज के बेगम सराय में स्थित रामजानकी मंदिर में स्थित दुर्गा देवी मंदिर परिसर में हुई थी। इसके मुताबिक अजितेश और साक्षी का विवाह चार जुलाई की शाम को मंदिर परिसर में वैदिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। 
विज्ञापन

5 of 8
मैरिज सर्टिफिकेट - फोटो : सोशल मीडिया
इस विवाह प्रमाणपत्र पर दो गवाहों आयुष कुमार और सुधीर कुमार के हस्ताक्षर भी हैं। इसमें लिखा है कि पुजारी विश्वपति शुक्ला ने अनुष्ठान संपन्न कराए। लेकिन अब तक वो दोनों गवाह सामने नहीं आए हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
विधायक राजेश मिश्रा का दावा - फोटो : Social Media
साक्षी-अजितेश प्रकरण मीडिया की सुर्खियां बना तो इसके चर्चे भोपाल में उस परिवार तक भी पहुंच गए जहां कुछ समय पहले अजितेश ने सगाई करने के बाद तोड़ दी थी। भोपाल का यह परिवार अजितेश की धोखेबाजी से काफी आहत है, खासतौर पर अभि की जाति के खुलासे ने उन्हें खासा चौंकाया है। भोपाल के इस ठाकुर परिवार ने अजितेश को ठाकुर समझकर ही रिश्ता तय किया था। मगर यह पता लगने के बाद उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई कि अजितेश अनुसूचित जाति का है। 
विज्ञापन

7 of 8
विधायक राजेश मिश्रा का दावा - फोटो : Social Media
अजितेश के परिवार वालों की मर्जी के मुताबिक भोपाल के एक अच्छे होटल में 10 जुलाई 2016 को सगाई हुई, जिसमें करीब सात लाख रुपये खर्च हुए। नौ दिसंबर 2016 शादी की तारीख तय हुई थी लेकिन उससे पहले ही अजितेश की मां की मौत हो गई तो उनका परिवार बरेली आया। यहां तक कि उनकी जिस बहन से शादी हो रही थी, उसने अजितेश की मां की मौत पर बहू के तौर पर सारी रस्में भी अदा कीं। मगर इसके बाद उन लोगों को जब यह एहसास हुआ कि उनका परिवार उनकी इच्छा के मुताबिक शादी में खर्च नहीं कर पाएंगे तो उन्होंने दूरियां बनानी शुरू कर दीं।  
विज्ञापन

8 of 8
विधायक राजेश मिश्रा का दावा - फोटो : Social Media
इससे पहले साक्षी मिश्रा और अजितेश ने सुरक्षा की मांग करते हुए 11 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति वाई.के. श्रीवास्तव ने 15 जुलाई की तारीख तय की है। खबरों के मुताबिक, इसी दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट में दोनों पंजीकृत विवाह कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें