मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में रविवार रात महज कंधा टकराने पर हुए विवाद में एक युवक चाकू से हमला कर दिया गया। बीच बचाव करने पर हमलावरों ने उसके चचेरे भाई को भी चाकू घोंप दिया, जिसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर हालत में उपचाराधीन है। पूरी वारदात एक बिल्डिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 5
वारदात सीसीटीवी में कैद
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बदायूं (यूपी) निवासी यासीन अंसारी (16) अपने दो चचेरे भाइयों दानिश व फरमान (16) के साथ एबी-485, अमरपुरी, नबी करीम में रहता था। परिवार में माता-पिता व तीन बहनें हैं, जो बदायूं में ही रहते हैं। यासीन दिल्ली में रहकर नबी करीम इलाके में ही पर्स बनाने का काम करता था।
विज्ञापन
3 of 5
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब 9 बजे दानिश व फरमान खाना खाने के लिए बिल्डिंग से नीचे उतर रहे थे, वहीं इसी बिल्डिंग में ही तीसरी मंजिल पर रहने वाले रिजवान उर्फ राजू (28) व शाहनवाज (25) सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे। इस दौरान दानिश का कंधा, शाहनवाज से टकरा गया तो दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं होने लगी। शोर सुनकर यासीन भी वहां पहुंच गया।
4 of 5
वारदात सीसीटीवी में कैद
- फोटो : अमर उजाला
अभी दोनों पक्षों में बातचीत चल ही रही थी कि रिजवान ने चाकू से फरमान पर हमला कर दिया। यासीन ने बीच बचाव किया तो उसके पेट में भी चाकू घोंपने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचाया, जहां यासीन को मृत घोषित कर दिया गया।
वारदात दूसरी बिल्डिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज से आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने रिजवान व शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।