दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर 670 गेट हैं, लेकिन इनमें से करीब 250 गेट यात्रियों के लिए खोले जाएंगे। लिफ्ट में भी केवल 3 यात्रियों को ही प्रवेश की इजाजत होगी। संक्रमण से बचाव के साथ-साथ सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। हालांकि सुरक्षाकर्मी बगैर छुए यात्रियों की जांच करेंगे। शक होने पर किसी भी यात्री की सघनता से जांच की जाएगी।