फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में तरबतर दिल्ली: घर-घर घुसा पानी, जलभराव से लगा जाम; अगले दो दिन भी नहीं आराम, वीकेंड पर यलो अलर्ट

Fri, 26 Jul 2024 08:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
तेज बारिश से शुक्रवार को दिल्ली की सुबह तरबतर रही। गुरुवार देर रात से सुबह तक हुई बारिश से कई जगहों पर पानी भर गया। पहाड़गंज, सदर बाजार, गोल मार्केट समेत दिल्ली के अधिकतर इलाकों की सड़कें पानी में डूबी रहीं। वहीं, असोला, फतेहपुरबेरी, विजय नगर समेत दूसरे कई इलाकों के घरों में पानी घुस गया। लोगों की नींद पानी भरने से खुली। इससे भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि वीकेंड पर तेज बारिश होती रहेगी। शुक्रवार को सबसे ज्यादा बारिश डीयू व रिज में व सबसे कम पालम में दर्ज हुई। इससे पारा भी दो डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया।
विज्ञापन

2 of 8
बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक हुई से दिल्ली में जलभराव की समस्या आम रही। सड़क से लेकर गलियां जलमग्न नजर आईं। जाम की स्थिति बनने से सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे। जलभराव होने से स्कूली छात्रों व कामकाज के लिए निकले लोगों को दफ्तर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हुई। आलम यह था कि सड़कों पर अधिक पानी भरने से कई वाहनों के इंजन बंद गए, तो कुछ वाहन गड्ढ़ों में फंस गए। इससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ऐसे में मिनट भर का सफर घंटों में तब्दील हो गया। दिल्ली नगर निगम के मुताबिक, 33 जगहों पर जलभराव और 20 जगहों पर पेड़ गिरने की जानकारी सामने आई हैं।
विज्ञापन

3 of 8
जलभराव से परेशान हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
सार्वजनिक परिवहन बस, कैब व ऑटो रिक्शा में सवार लोगों को बेहद परेशानी झेलनी पड़ी। कई जगह लोग अपने साधनों से उतरकर पैदल जाने को मजबूर हुए। फिर भी लोगों को ऑफिस पहुंचने में देरी हो गई। जाम से लोग हलकान दिखे। कनॉट प्लेस, करोल बाग, मायापुरी, द्वारका, धौला कुआं, सफदरजंग, आश्रम, भोगल, तुर्कमान गेट, नई सड़क, जामा मस्जिद, प्रगति मैदान, आईटीओ, डीटीसी मुख्यालय के आस-पास का इलाका जलमग्न रहा। बारिश के बाद लोगों के चेहरे पर जहां एक तरफ मुस्कुराहट देखी गई, तो वहीं दूसरी तरफ जल भराव की समस्या से लोग परेशान भी नजर आए।

4 of 8
जलभराव से परेशान हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों को नुकसानमहरोली के चांदन हूला गांव में एमसीडी के स्कूल का परिसर बारिश के पानी से जलमग्न दिखा। इससे छात्रों व शिक्षकों को कक्षा तक पहुंचने में मुसीबतों का सामना करना पड़ा। वहीं, कई छात्रों के अभिभावकों ने तेज बारिश को देखते हुए उनकी छुट्टी करवा दी। यही नहीं, दरियागंज, नई सड़क, चांदनी चौक, कनॉट प्लेस, कमला नगर मार्केट समेत कई बाजारों में दुकानों के अंदर पानी घुस गया। दुकानदारों का कहना है कि इससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं, कई त्रिलोपुरी, कल्याणपुरी, लक्ष्मी नगर, राजेंद्र प्लेस, कृति नगर, पंजाबी बाग समेत कई इलाकों में घरों के अंदर पानी भर गया। इससे लोग अपने घरों से पानी निकालते दिखे। बारिश के दौरान जखीरा स्थित अंडरपास में तीन-चार फीट पानी जमा हो गया। इस कारण यहां से लोगों का पैदल व दुपहिया पर आवागमन बंद हो गया। जबकि बड़े वाहनों को भी आने जाने में मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, रामा रोड पूरी तरह पानी में डूब गया। यहां पर करीब दो फीट पानी जमा हो गया और बारिश का पानी औद्योगिक इकाइयों में घुस गया।
विज्ञापन

5 of 8
स्कूल में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
पैदल चलकर गंतव्य तक पहुंचे लोग
बारिश के बाद हुए जलभराव और सड़कों पर जाम के कारण लोगों को इन्हीं रास्तों को तय करने में दो से तीन घंटे लग गए। सार्वजनिक परिवहन जैसे कि बस, कैब व ऑटो रिक्शा में सवार लोगों को बेहद परेशानी झेलनी पड़ी। कई जगह लोग अपने साधनों से उतरकर मजबूरन पैदल जाने को मजबूर हुए। चावड़ी बाजार, चांदनी चौक, नई सड़क, जामा मस्जिद के आस-पास, आईटीओ, आरके पुरम, मुनरिका समेत कई इलाकों में जलभराव हुआ। असोला फतेहपुर बेरी के रहने वाले देवेन्द्र सिंह ने बताया कि घरों में चार से पांच फुट पानी घुस गया है। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

6 of 8
भीगने से बचने की फिराक में लोग - फोटो : एएनआई
वीकेंड पर यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने वीकेंड पर यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार और रविवार को भी बारिश में दिल्ली भीगी रहेगी। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, शुक्रवार सुबह कई इलाकों में तेज से लेकर मध्य स्तर की बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार डीयू में 93.5 एमएम, रिज में 99 एमएम, सफदरजंग में 39.4, लोदी रोड में 22.8, पीतमपुरा में 11, मयूर विहार में 2.5 व पालम में 0.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नमी का स्तर 100 से 77 फीसदी रहा।
विज्ञापन

7 of 8
दिल्ली में बारिश - फोटो : एएनआई
लोदी रोड में 32 के पार पहुंचा पारा
बारिश के तुरंत बाद उमस ने लोगों को परेशान किया। लेकिन, मौसम का मिजाज बदलने से पारा में कमी देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक लोदी रोड सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, आया नगर में 32.7, रिज में 32.4 व पालम में 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

8 of 8
लोगों ने ली संतोषजनक सांसें - फोटो : एएनआई
संतोषजनक श्रेणी में हवा
राजधानी में बारिश के बाद हवा संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गई है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 75 दर्ज किया गया। यह संतोषजनक श्रेणी में है। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 162, गुरुग्राम में 78, गाजियाबाद में 99 व फरीदाबाद में 120 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें