फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरौली मामला: तोड़फोड़ रुकवाने और पैमाइश नहीं कराने पर दिल्ली सरकार नाराज, राजस्व मंत्री गहलोत ने दिए आदेश

Tue, 14 Feb 2023 10:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
महरौली में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार ने महरौली तोड़फोड़ मामले में जिला मजिस्ट्रेट (दक्षिण) के प्रति नाराजगी जताई। दिल्ली सरकार के निर्देश के बावजूद अधिकारी ने प्रभावित इलाके की पैमाइश नहीं की। राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने मंगलवार को एक बार उनको तोड़फोड़ वाले इलाके की पैमाइश करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने आदेश की प्रति डीडीए के उपाध्यक्ष व मंडलायुक्त को भी भेजी है।
विज्ञापन

2 of 5
Mehrauli Demolition - फोटो : अमर उजाला
राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने जिला मजिस्ट्रेट (दक्षिण) को भेजे पत्र में कहा कि महरौली में तोड़फोड़ की कार्रवाई से प्रभावित हुए लोगों ने गलत पैमाइश होने का आरोप लगाया है । इस कारण उनको गत 11 फरवरी को दोबारा पैमाइश करने के आदेश दिए थे, लेकिन इलाके की दोबारा पैमाइश नहीं की गई।
विज्ञापन

3 of 5
Mehrauli Demolition - फोटो : अमर उजाला
उधर, दिल्ली के महरौली में डीडीए की तरफ से हो रही तोड़फोड़ की कार्रवाई पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रोक लगा दी है। एलजी वीके सक्सेना ने डीडीए को अगले निर्देश तक महरौली और लाधा सराय में चल रहे विध्वंस अभियान को रोकने का निर्देश दिया है। 

4 of 5
mehrauli demolition - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के महरौली में डीडीए ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान अभियान के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया, लेकिन मौके पर सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। हाईकोर्ट के आदेश के तहत डीडीए ने अतिक्रमण अभियान चलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mehrauli demolition - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर में चिपकाए गए थे नोटिस
आर्कियोलॉजिकल पार्क में जी 20 शिखर सम्मेलन की बैठक होगी। इससे पहले कार्रवाई पूरी की जानी है। डीडीए के अनुसार, दिसंबर में लोगों को सचेत करने के लिए दीवारों पर नोटिस चिपकाए गए थे। नोटिस के माध्यम से अवगत कराया गया था कि दस दिनों के भीतर इस भूमि से सभी अनधिकृत निर्माण को लोग हटा लें, लेकिन लोगों ने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। इस कारण तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें