आज सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे ने ऐसा कोहराम मचाया कि एक के बाद एक कई गाड़ियां टकरा गईं और एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की जान चली गई।
विज्ञापन
2 of 8
expressway accident
- फोटो : जेपी शर्मा
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा की ओर जा रही रोडवेज बस ने पीछे से आगे जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित बस ने बगल से जा रहे बुलेट को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
3 of 8
expressway accident
- फोटो : जेपी शर्मा
इसी बीच पीछे से आ रही एक स्कूल वैन भी रोडवेज बस से टकरा गई। जिससे उसमें सवार छात्रा नेहा पाल घायल हो गई।
4 of 8
expressway accident
- फोटो : जेपी शर्मा
इस टक्कर के कारण बुलेट सवार ऑस्ट्रेलियाई नागरिक मैथ्यू गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 8
expressway accident
- फोटो : जेपी शर्मा
वहीं उसके साथ दो अन्य बुलेट पर जा रहे उसके साथी बेनेट कोवाल्ट और आईआईएन सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
6 of 8
expressway accident
- फोटो : जेपी शर्मा
इस दुर्घटना में रोडवेज बस का ड्राईवर धर्मेंद्र व कंडक्टर पुष्पेंद्र सवारी राजेश्वरी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
7 of 8
expressway accident
- फोटो : जेपी शर्मा
सभी घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मौके से स्कूल बस यूपी 81 बी टी 5534, रोडवेज बस को क्रेन से हटवाया जा रहा है।