दिल्ली-एनसीआर में आज लगातार दूसरे दिन भी कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली-एनसीआर की हवा थोड़ी सुधरी थी। लेकिन फिर इस हफ्ते की शुरुआत से हवा खराब गुणवत्ता श्रेणी से निकलकर बहुत खराब श्रेणी के निशान को पार कर गई है। तापमान में गिरावट है और धुंध भी बढ़ी है।
विज्ञापन
2 of 5
smog in delhi
एनसीआर के औद्योगिक क्षेत्रों की हालत खराब है। यूपी में लखनऊ, वाराणसी और कानपुर में हवा गंभीर श्रेणी में है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक धुंध बनी रहेगी। वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण का कहना है कि वायु प्रदूषण के लिहाज से यह धुंध स्मॉग में तब्दील हो सकती है। नवंबर की तरह दिसंबर में भी स्मॉग वाले दिन आ सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
smog in delhi
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सेंट्रल कंट्रोल रूम (सीसीआर) के मुताबिक बुधवार शाम सात बजे पीएम 2.5 का स्तर 290 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया जबकि पीएम 10 का स्तर 396.3 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रिकॉर्ड किया गया। पीएम के यह मानक अपने सामान्य मानकों से करीब चार गुना ज्यादा हैं।
4 of 5
smog in delhi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम 10 का सामान्य स्तर 100 और पीएम 2.5 का सामान्य स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है। ईपीसीए का कहना है कि नाइट्रोजन ऑक्साइड यानी धुआं मिश्रित धुंध वाली प्रदूषित हवा अगले कुछ दिनों में देखने को मिल सकती है। दिल्ली-एनसीआर के कुल 23 स्टेशनों में एनसीआर के 11 विभिन्न स्थानों पर हवा की स्थिति आपात स्थिति में पहुंच गई है। बुधवार को दिल्ली व यूपी के भीतर आनंद विहार, शादीपुर, पंजाबी बाग, आईटीओ, लोधी रोड, सीरी फोर्ट, आरके पुरम, डीटीयू, नोएडा सेक्टर 125, गाजियाबाद में वसुंधरा प्रदूषण के हॉटस्पॉट रहे। सभी जगह वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रिकॉर्ड की गई। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) की हेल्थ एडवाइजरी के मुताबिक बाहर ज्यादा शारीरिक गतिविधि न करें। गहरी सांस लेना और छोड़ना दोनों इस खुले वातावरण में श्वसन तंत्र को प्रभावित कर सकता है।
सीपीसीबी के मुताबिक शहरों का एक्यूआई
आगरा- 374
लखनऊ- 472
वाराणसी- 461
कानपुर- 462
नोएडा- 378
गाजियाबाद- 473
दिल्ली- 359
गुरुग्राम- 322
नोट : यह सीपीसीबी के जरिए शाम 4 बजे जारी औसत एक्यूआई के आंकड़े हैं। 301 से 400 के बीच एक्यूआई बहुत खराब व 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर वायु गुणवत्ता को प्रदर्शित करती है।