फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर छात्र की मौत का मामला पहुंचा योगी तक

Mon, 25 Sep 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
मणिपुर के छात्र प्रवीश चमन की संदिग्ध हालात में मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को टैग करते हुए मामले में ट्वीट किया है। इसमें कहा गया है कि मामले की सही तरह से जांच कराकर उचित कार्रवाई कराई जाए। साथ ही, कहा गया है कि इस घटना से एनसीआर में रह रहे पूर्वोत्तर के लोगों में चिंता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रविस चनम - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मणिपुर पुलिस के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. प्रमोद अस्थाना शनिवार शाम नोएडा पहुंचे। यहां उन्होंने एसपी देहात सुनीति सिंह और मामले की जांच कर रहे एएसपी अभिनंदन से बातचीत कर जांच के तथ्यों की जानकारी ली। उन्होंने प्रवीश की मौत पर पूरी रिपोर्ट भी मांगी है। नोएडा पुलिस इस मामले की फॉरेंसिक एक्सपर्ट से भी जांच कराएगी।
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
छात्र के फोटो, वीडियो और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी पर भी एक्सपर्ट की राय ली जाएगी। छात्र के शरीर पर जो चोट के निशान है पुलिस उनके जवाब नहीं दे पा रही है। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से कराई जा रही है। अभी तक प्रवीश की हत्या का कोई कारण सामने नहीं आया है। उन्होंने फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी इस जांच में लगा दिया है।

4 of 5
SCO and Rajnath Singh
राजनाथ सिंह से भी मिलेंगे परिजन
छात्र प्रवीश के  परिजनों ने बताया कि वह हत्या के इस मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए जल्द ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे। परिजनों का आरोप है कि नोएडा पुलिस की लापरवाही के कारण प्रवीश का शव भी उनको नहीं मिला है। उन्हें न्याय तभी मिल सकेगा जब सीबीआई जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रवीश चनम - फोटो : अमर उजाला
लापरवाही बरती तो कार्रवाई : एसएसपी
एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि जिले की पुलिस में तालमेल के अभाव के कारण छात्र का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। शव मिलने और वाहन चोरी व लूट जैसी घटनाओं में कोतवाल से लेकर कांस्टेबल तक अपनी जिम्मेदारी निभाएं और लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अगर अधिकारी-कर्मचारी द्वारा लापरवाही का मामला सामने आता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें