देश की राजधानी दिल्ली के मंडावली में तीन बच्चियों की भूख से मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मकान मालिक ने मंगल का सामान घर के बाहर फेंक दिया था। दरअसल, प्रीत विहार में अपना रिक्शा लुटने के बाद मंगल सीधे अपने मालिक के घर पहुंचकर बताया था कि बदमाशों ने उसकी पिटाई कर रिक्शा लूट लिया है। आरोप है कि मालिक पंकज ने मंगल को बुरी तरह पीटा था। बाद में कमरा खाली करने के लिए बोल दिया था। शनिवार सुबह मंगल किसी काम से बाहर निकला, वापस आने पर उसने देखा कि उसकी पत्नी व बच्चे बाहर बारिश में बैठे हैं। सामान भी बाहर बिखड़ा पड़ा है। मंगल बच्चों की हालत देखकर सीधे नारायण के पास पहुंचा।
विज्ञापन
2 of 5
बच्चियों की मां
- फोटो : अमर उजाला
उसने नारायण को सारी बात बताई। नारायण के कहने पर मंगल बच्चों को लेकर उसके कमरे पर आ गया। यहां वह बच्चों के खाने के लिए जद्दोजहद करने लगा। नारायण ने बताया कि वह मंगल से करीब 25-30 साल पहले आईटीओ स्थित होटल पर मिला था। दोनों की दोस्ती हुई। दोनों एक साथ रहे भी, लेकिन कुछ सालों बाद मंगल वापस पश्चिम बंगाल चला गया। लेकिन वह नारायण के संपर्क में रहा।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
इधर, 12 साल पूर्व मंगल शादी कर दोबारा दिल्ली आ गया। नारायण ने ही उसे कमरा दिलवाया था। यहां मंगल अलग-अलग जगह नौकरी कर कमरा भी बदलता रहा। लेकिन उसे शराब की लत लग गई। मंगल की पत्नी वीना भी मानसिक रूप से बीमार हो गई। यहां तक बच्चियां कुपोषण का शिकार हो गई। शिखा और पारुल तो देखने में बेहद कमजोर लगती थीं। बच्चियों की तबीयत खराब हुई, ऊपर से उन्हें खाना नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंडावली इलाके में भूख से बेहाल एक ही परिवार की तीन बच्चियों के मौत के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया। आयोग ने मामले में दिल्ली पुलिस व एसडीएम को नोटिस जारी कर शुक्रवार तक नोटिस का जवाब मांगा है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का कहना है कि दिल्ली में भूख से मरने की खबर बेहद चौंकाने वाली और दुखद है। आयोग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मालीवाल के अनुसार, मामले की तह तक जाने के लिए आयोग ने इलाके के एसएचओ व एसडीएम को नोटिस जारी किया है।
उनसे इस मामले में किन परिस्थितियों में मौतें हुईं, पूर्ण विवरण के साथ इसकी तथ्यात्मकक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रति, कब से बच्चियां भूखी थीं, मां-बाप के स्वास्थ्य की स्थिति व मामले के जांच की स्थिति रिपोर्ट मांगी है। स्वाति का कहना है कि यह काफी गंभीर मामला है। इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि मंडावली इलाके में एक ही परिवार की आठ साल, चार साल की व दो साल की बच्ची की भूख से मौत होने की घटना सामने आई है।