फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले 1.80 लाख में किया लड़की का सौदा, मामले में आया ट्विस्ट और पहुंच गया जेल

Thu, 07 Jun 2018 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
trafficking - फोटो : अमर उजाला
एक युवक ने जिसे दलाल समझकर 1.80 लाख में एक लड़की का सौदा किया उसी ने युवक को जेल पहुंचा दिया। आखिर ऐसा क्या हुआ और मामले में कौन सा ट्विस्ट आया ये जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर, इसके साथ ही पढ़ें उस लड़की की दर्दनाक कहानी जिसका सौदा किया जा रहा था....
विज्ञापन

2 of 5
trafficking - फोटो : अमर उजाला
शामली में 15 वर्षीय किशोरी की मुलाकात ट्रेन में एक युवक से हुई। पहली ही मुलाकात में किशोरी को लड़के से प्यार हुआ और वह उसके साथ आ गई। आरोपी ने लोनी इलाके में कैब में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे घुमाने की बात कर अपने दोस्त के साथ दिल्ली ले आया। यहां उसने जीबी रोड पर किशोरी को बेचने का प्रयास किया लेकिन इसे किशोरी की किस्मत कहें या पुलिस की मुस्तैदी, आरोपियों ने दलाल समझकर सादी वर्दी में मौजूद पुलिस कर्मियों से 1.80 लाख में लड़की का सौदा कर लिया। किशोरी के पहुंचते ही दोनों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
trafficking - फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए आरोपियों की पहचान यूपी के जिला जिला मुजफ्फरनगर के गांव ढिंडावली निवासी परवेज खान (23) और मोहम्मद शोएब (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो, दुष्कर्म, मानव तस्करी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो दोनों युवक ग्रेजुएट हैं। परवेज अमेरिकन एक्सप्रेस में कैब चालक है। वहीं, शोएब दिल्ली में कोचिंग लेकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। फिलहाल वह लोनी के अशोक विहार में रहता है।

4 of 5
trafficking - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के रेड लाइट एरिया में सादी वर्दी में पुलिस तैनात रहती है। सोमवार रात सिपाही सुंदर गश्त पर था। इसी दौरान एक युवक उसे दलाल समझकर लड़की को बेचने की बात करने लगा। सुंदर आरोपी का इरादा भांप गया। उसने बातचीत के बाद कमला मार्केट थाना प्रभारी सुनील कुमार ढाका को कॉल कर सारी बात बताई। सिपाही सुंदर ने कोठा मालिक बताकर आरोपी से एसएचओ की बात कराई। आरोपी ने किशोरी के दो लाख रुपये मांगे। सौदा 1.80 लाख में तय हुआ। आरोपी से लड़की को लाने के लिए कहा गया। थोड़ी देर में शोएब लड़की लेकर वहां पहुंचा तो आरोपियों को दबोच लिया गया। किशोरी से पूछताछ की गई तो आरोपियों की हकीकत पुलिस को पता चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
trafficking - फोटो : अमर उजाला
शादी की बात कर दिल्ली लाया था आरोपी पूछताछ के दौरान आरोपी परवेज ने बताया कि रविवार को उसकी मुलाकात ट्रेन में मूलरूप से मेरठ की रहने वाली किशोरी से हुई। थोड़ी बातचीत के बाद ही दोनों के बीच प्यार हो गया। परवेज किशोरी को लोनी ले आया। यहां उसने अपनी कैब में सुनसान जगह पर जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। इधर, आरोपी ने किशोरी को बेचने की योजना बनाई। इसके लिए उसने दोस्त शोएब से संपर्क किया। दोनों घुमाने की बात कर किशोरी को सोमवार को दिल्ली ले आए। परवेज जीबी रोड आ गया, जबकि शोएब किशोरी को लेकर कैब में बैठा रहा। सौदा तय होने पर परवेज के इशारे पर शोएब किशोरी को लेकर बताई गई जगह पहुंचा तो पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि उन्हें रुपयों की जरूरत थी। परवेज कार खरीदना चाहता था, वहीं शोएब को मौज मस्ती के लिए रुपये चाहिए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें