यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को एक भयंकर हादसा हुआ जिसमें एक बस समेत दो कारें आपस में टकरा गईं, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर भयंकर हादसा, बस में घुसी ऑल्टो और स्कॉर्पियो
2 of 8
गौरतलब है कि आज सुबह करीब नौ बजे एक स्कॉर्पियो, एक ऑल्टो कार और एक बस की यमुना एक्सप्रेसवे पर जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में स्कॉर्पियो सवार शुभम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर भयंकर हादसा, बस में घुसी ऑल्टो और स्कॉर्पियो
3 of 8
जानकारी के अनुसार घटना में क्षतिग्रस्त बस नोएडा प्राधिकरण की स्काइलाइन बस थी, जिसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया और बस के यात्री भी फरार हो गए। बस के किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई।
एक्सप्रेसवे पर भयंकर हादसा, बस में घुसी ऑल्टो और स्कॉर्पियो
4 of 8
स्कॉर्पियो सवार शुभम शर्मा सलारपुर, भंगेल का रहने वाला है और डीपीएस का छात्र था।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर भयंकर हादसा, बस में घुसी ऑल्टो और स्कॉर्पियो
5 of 8
शुभम आज सुबह अपनी बहन को उसके कॉलेज छोड़ने गया था। वो बहन को छोड़कर वापस लौट रहा था तब एक्सप्रेवे पर ये हादसा हुआ जिसमें शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर भयंकर हादसा, बस में घुसी ऑल्टो और स्कॉर्पियो
6 of 8
इस घटना में ऑल्टो सवार सुमित भी घायल है। सुमित दादरी का रहने वाला है। उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर भयंकर हादसा, बस में घुसी ऑल्टो और स्कॉर्पियो
7 of 8
इस घटना में शुभम के साथ ही तीन और छात्र घायल हुए हैं। उन तीनों को भी कैलाश अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घायल तीन छात्रों में से एक का नाम मंजीत है।
एक्सप्रेसवे पर भयंकर हादसा, बस में घुसी ऑल्टो और स्कॉर्पियो
8 of 8
बता दें कि ये घटना एनआरआई सिटी के सामने हुई है। यह रास्ता इन दिनों वन-वे कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि इसी वजह से यह हादसा हुआ है। गौरतलब है कि पिछले एक महीने से ये रास्ता वन-वे किया गया है। कुछ महीने पहले भी जब ये रास्ता वन-वे किया गया था तो यहां एक बाइक का बड़ा एक्सीडेंट हुआ था।