फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब नजीब की मां से लेकर स्वरा भास्कर तक, कन्हैया के समर्थन के लिए बेगूसराय पहुंचे ये दिल्लीवाले

Wed, 10 Apr 2019 02:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
कन्हैया कुमार - फोटो : कन्हैया के ट्विटर अकाउंट से
कल यानी 11 अप्रैल के दिन देश में लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान डाला जाएगा। चुनाव के मद्देनजर इस बार देश में कई ऐसी सीटें हैं जो खासी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इनमें से एक है बिहार का बेगूसराय। बेगूसराय की सीट पर पूरे देश की निगाहें हैं। इसका कारण हैं जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार जो पहली बार चुनावी अखाड़े में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। वह भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ चुनाव मैदान में भाजपा के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह और महागठबंधन के तनवीर हसन हैं। यहां दिलचस्प ये है कि कन्हैया को न सिर्फ बेगूसराय के लोगों का बल्कि दिल्ली के उनके जेएनयू में रहे साथियों का, गुरमेहर कौर का, लापता छात्र नजीब अहमद की मां के साथ ही बॉलीवुड का भी साथ मिल रहा है। आगे तस्वीरों में देखिए दिल्ली व मुंबई से पहुंचे लोग कैसे कर रहे हैं कन्हैया का समर्थन...
विज्ञापन

2 of 14
कन्हैया के नामांकन में पहुंची स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम
कन्हैया के समर्थन में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ट्विटर पर मुखर रही हैं। अब जब मंगलवार(9 अप्रैल) को कन्हैया ने अपना नामांकन भरा तो स्वरा अपना जन्मदिन का सेलिब्रेशन छोड़कर बेगूसराय उन्हें समर्थन देने पहुंच गईं। उन्होंने वहां एक जनसभा को भी संबोधित किया और लोगों से अपील की कि वह कन्हैया के लिए वोट करें।
विज्ञापन

3 of 14
कन्हैया के समर्थन में बेगूसराय की जनता को संबोधित करतीं स्वरा - फोटो : कन्हैया के ट्विटर अकाउंट से
सोशल मीडिया पर बेगूसराय से स्वरा की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं। स्वरा भास्कर ने अपने एक बयान में कहा कि यह जन्मदिन मनाने का असामान्य तरीका है। लेकिन कन्हैया दोस्त हैं और वह हम सब की तरफ से महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर वह जीते तो ये लोकतंत्र की जीत होगी।


 

4 of 14
स्वरा भास्कर ने ली सेल्फी - फोटो : इंस्टाग्राम
हर विषय पर खुलकर बोलने वाली और हमेशा ट्रोलरों के निशाने पर रहने वाली स्वरा ने कहा कि, वह इससे पहले कभी राजनीतिक अभियान का हिस्सा नहीं रही हैं, इसलिए उन्हें वास्तव में नहीं पता है कि उन्हें क्या करना है।
विज्ञापन

5 of 14
नजीब अहमद की मां - फोटो : कन्हैया के ट्विटर अकाउंट से
स्वरा के अलावा कन्हैया कुमार के समर्थन में जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद की मां फातिमा नफीस भी पहुंचीं। वह न सिर्फ कन्हैया के नामांकन के लिए निकली रैली में मौजूद थीं बल्कि जनता को संबोधित भी किया। उन्होंने भी कन्हैया को जिताने के लिए लोगों से अपील की।
विज्ञापन

6 of 14
कन्हैया कुमार - फोटो : कन्हैया के ट्विटर अकाउंट से
कन्हैया कुमार ने अपना नामांकन मंगलवार को दाखिल किया, जिसमें अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। कन्हैया कुमार को समर्थन देने के लिए विधायक जिग्नेश मेवानी, शेहला रशीद, गुरमेहर कौर और नजीब की मां अम्मा फातिमा नफीस तमाम लोग बिहार के बेगूसराय में पहुंचे।


 
विज्ञापन

7 of 14
कन्हैया कुमार - फोटो : कन्हैया के ट्विटर अकाउंट से
सभी लोग नामांकन के समय रोड शो में भी दिखे। यही नहीं, कन्हैया के समर्थन में सड़कों पर जनसैलाब देखने को मिला। लोग लाल झंडे लेकर बाइकों पर देखे गए। सड़क के दोनों ओर काफी भीड़ देखी गई।


 

8 of 14
कन्हैया कुमार - फोटो : कन्हैया के ट्विटर अकाउंट से
गुरमेहर कौर भी कन्हैया को अपना समर्थन देने बेगूसराय पहुंची। गुरमेहर पहली बार तब चर्चाओं में आई थीं जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर प्लकार्ड्स के माध्यम से अपने पिता और अपनी कहानी बतायी थी जो कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। उस वीडियो में गुरमेहर ने कहा था कि उनके पिता को पाकिस्तान ने नहीं युद्ध ने मारा, जिस पर काफी हंगामा हुआ था।

9 of 14
शेहला रशीद - फोटो : कन्हैया के ट्विटर अकाउंट से
जेएनयू 2016 के देशद्रोही नारों के मामले से चर्चा में आई जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व सदस्या शेहला रशीद भी कन्हैया के लिए वोट मांगने बेगूसराय पहुंची। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कन्हैया को जिताकर लोकतंत्र को विजयी बनाएं।

10 of 14
जिग्नेश मेवानी - फोटो : कन्हैया के ट्विटर अकाउंट से
जिग्नेश मेवानी भी कन्हैया के समर्थन में बेगूसराय पहुंचे हुए हैं। वह काफी दिनों से यहां कन्हैया के लिए प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं।

11 of 14
कन्हैया की रैली में भीड़ - फोटो : कन्हैया के ट्विटर अकाउंट से
कन्हैया की रैली में जुटी यह भीड़ दिखाती है कि उन्हें सुनने बहुत लोग आते हैं। हालांकि यह भीड़ वोटों में भी तब्दील होगी यह कहना अभी मुश्किल है क्योंकि उनकी टक्कर सीधे-सीधे बिहार के दिग्गजों से है और अभी वह नेता के रूप में बेगूसराय के लोगों के लिए नए हैं।

12 of 14
कन्हैया की रैली में भीड़ - फोटो : कन्हैया के ट्विटर अकाउंट से
रैलियों की भीड़ और चुनाव में पड़ने वाले वोट में अक्सर समानता देखने को नहीं मिलती। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कन्हैया की राजनीतिक शुरुआत जीत से होती है या हार से।

13 of 14
कन्हैया कुमार - फोटो : कन्हैया के ट्विटर अकाउंट से
कन्हैया कुमार के नामांकन से पहले की तस्वीर जब वह अपनी मां और नजीब अहमद की मां के साथ देखे गए।
विज्ञापन

14 of 14
कन्हैया कुमार - फोटो : कन्हैया के ट्विटर अकाउंट से
इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए कन्हैया ने लिखा-राष्ट्रकवि दिनकर की धरती नफ़रत फैलाकर सियासत करने वालों को कभी पनपने नहीं देगी। उन्हीं के शब्दों में - 'जब तक मनुज-मनुज का यह / सुख भाग नहीं सम होगा /  शमित न होगा कोलाहल / संघर्ष नहीं कम होगा।'


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें