चौधरी अजित सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अजित सिंह ने बताया कि हेमा मालिनी से तो अब मिलना भी मुश्किल हो गया था। अब वह चुनाव के मौके पर एक बार फिर सामने आईं हैं। उनको अपनी हार का अंदेशा हो गया है इसीलिए धर्मेंद्र को ले आईं हैं। इससे पूर्व वर्ष 2014 के लोस चुनाव में धर्मेंद्र नहीं आए थे, लेकिन इस बार हेमा को हारते हुए देख वे डायलॉग बोल रहे हैं। मथुरा में गठबंधन की ओर से रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह बड़े अंतर से चुनाव जीत रहे हैं।