टिकट मिलने के बाद अमर उजाला संवाददाता ने रवि किशन से बात की। दक्षिण भारत में चुनाव प्रचार कर रहे रवि ने कहा कि भोजपुरी, हिंदी और दक्षिण भारत की 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हर तबके में अच्छी पैठ है। गोरक्षनगरी से प्रत्याशी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं। लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करके आशीर्वाद लूंगा। बुधवार को गोरखपुर आना है।